फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trafficking of girls under a cloud in Air India official.

लड़कियों की तस्करी के शक में एयर इंडिया के अधिकारी

Thu, 30 Jul 2015 09:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jul 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
Trafficking of girls under a cloud in Air India official.

नेपाली लड़कियों को दिल्ली के रास्ते दुबई भेजने के मामले में बुधवार को पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार गैंग ने नेपाल के भूकंप पीड़ित परिवारों की 250 से अधिक लड़कियों को दुबई भेजा है।

विज्ञापन


रैकेट में एयर इंडिया के बड़े अधिकारियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक की पूछताछ में पकड़े गए चारों आरोपियों ने बताया है कि गैंग का सरगना पकड़े जाने की भनक लगते ही फरार हो गया।
विज्ञापन


गैंग लीडर समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानव तस्करी के तार नेपाल, दिल्ली और दुबई से जुड़े हैं।

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त एम.आई हैदर ने बताया कि एयरपोर्ट से सात नेपाली लड़कियों को बरामद कर एयर इंडिया के दो कर्मचारी कपिल कुमार और मनीष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों को दिया था नौकरी का झांसा

Trafficking of girls under a cloud in Air India official.

दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो नेपाली नागरिक विष्णु तमंग और नैपानी ईश्वर उर्फ दयाराम को दबोचा। इनकी निशानदेही पर 21 और नेपाली लड़कियां महिपालपुर से मुक्त कराई गईं।

लड़कियों ने बताया कि उन्हें बढ़िया नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नेपाल से दिल्ली और यहां से दुबई भेजा जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि दुबई जाते ही लड़कियों का पासपोर्ट और अन्य कागजात लेकर उनसे अपनी मनमर्जी का काम कराया जाता था।

भूकंप की वजह से अपना सब कुछ गंवा चुकी लड़कियां आसानी से इनके साथ चलने को तैयार हो जाती थीं। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूरे रैकेट में कई बड़े  नामों का भी खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed