फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic police stops the shooting of Bang Bang in Delhi

बैंग-बैंग की शूटिंग में ट्रैफिक पुलिस ने की फजीहत

Mon, 03 Mar 2014 04:19 PM IST
Updated Mon, 03 Mar 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
Traffic police stops the shooting of Bang Bang in Delhi

एक बार फिर फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग में फजीहत हो गई। रविवार को मयूर विहार एक्सटेशन मेट्रो स्टेशन के पास फिल्म की शूटिंग चल रही थी। लेकिन अचानक ट्रैफिक पुलिस ने बीच में ही दखल देकर शूटिंग बंद करा दी।

विज्ञापन


इससे पहले भी लगातर बैंग-बैंग की शूटिंग की तारीखें आगे बढ़ती जा रही हैं। लगा रहा है ऋतिक की इस फिल्म पर भी समस्याओं के बादल गहराने लगे हैं। रविवार को जिस तरह से फिल्म की शूटिंग बंद कराई गई, इससे तो यही जाहिर होता है।
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली में बैंग-बैंग के एक गाने की शूटिंग पहले हो चुकी है। लेकिन इस बार बड़े अचानक शूटिंग रोक दी गई।

शूटिंग बंद कराने की क्या थी वजह

Traffic police stops the shooting of Bang Bang in Delhi

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मयूर विहार एक्सटेंशन पर चल रही ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ स्टाटर ‌बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग इसलिए बंद करा दी कि उसे एरिया में भारी जाम लगने की आशंका थी।

दरअसल रविवार को दिल्ली में पहले से ही ट्रैफिक की समस्या था। मरकज जमात एहले हदीस हिंद की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित वर्ल्ड पीस कांफ्रेंस के दूसरे दिन रविवार को मस्जिद-ए-नबवी, मदीना सऊदी अरब के इमाम अब्दुल मोहिसन-अल-कासिम आए थे।

यहीं नहीं वह शाम पांच बजे मगरिब की नमाज भी अदा करवाएंगे। इस बीच शनिवार को ही दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर से सैकड़ों लोगों के रामलीला मैदान में आने की संभावना जताई थी और शहर में ट्रैफिक अलर्ट किया था। ऐसे शूटिंग होने से यह समस्या और बढ़ जाने की आशा थी।

पिछली बार शूटिंग में नहीं आई थी कोई अड़चन

Traffic police stops the shooting of Bang Bang in Delhi

दिल्ली की मालरोड स्थित गेयटी थियेटर के सामने चार जनवरी को बैंग-बैंग का एक दृश्य फिल्माया गया था।

हालांकि तब भी लोग दिन के सवा 12 बजे कुछ युवकों को एक चाय की दुकान में बैठे व्यक्ति पर ताबड़तोड़ हमला करते देख घबरा गए थे।

लेकिन बाद में पता चला था कि यह एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है। तब दुकान के भीतर और बाहर लगाए गए कैमरों के सामने दो-तीन रिटेक के बाद सीन ओके हो गया था।

विज्ञापन

पहले भी आगे बढ़ाई जा चुकी है डेट

Traffic police stops the shooting of Bang Bang in Delhi

फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग में आई यह पहली बाधा नहीं है। इसकी शूटिंग पहले भी आगे बढ़ाई जा चुकी है। तब इसकी वजह ऋतिक रोशन की तबियत का खराब होना बताया जा रहा था।

यहीं नहीं कुछ दिनों बाद फिल्म की हीरोइन कैटरीना भी फ्लू से पीड़ित हो गई थीं। जिससे फिल्म की शूटिंग में अड़चन आ चुकी है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पिछले कई महीनों से टलती जा रही है।

काफी समय बाद इसे नवंबर में शूट किया जाना तय हुआ था, लेकिन संभव हो नहीं पाया। इसके बाद जनवरी में ‌कुछ शूटिंग हुई। लेकिन फिर डेट आगे बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed