फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic police absent after 11 pm in night in delhi

पड़तालः रात 11 बजे के बाद ट्रैफिक पुलिस नदारद, वाहन बेलगाम

Thu, 05 Sep 2019 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic police absent after 11 pm in night in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दिल्ली की सड़कों पर रात 11 बजे के बाद ट्रैफिक पुलिस गायब हो जाती है। इसका नतीजा ये होता है कि रात को वाहन बेलगाम हो जाते हैं। यही वजह थी कि इंडिया गेट हादसा सामने आया। ट्रैफिक पुलिस न होने की वजह डंपर बेलगाम हो गया था। 

विज्ञापन


डिवाइडर से टकराने के बाद स्पीड होने की वजह से डंपर इस तरह बेकाबू हो गया कि उसने पिता-पुत्री की जान ले ली। ड्राइवर ने ब्रेक दबाने की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया। डंपर इस कदर अनियंत्रित हुआ कि चालक रमन का हाथ स्टेयरिंग में फंसकर टूट गया।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली इलाके में बड़े व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। केवल वही वाहन नई दिल्ली इलाके में प्रवेश कर सकते हैं जिनके पास नो इंट्री में प्रवेश करने की अनुमति हो। अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर रात 11 बजे के बाद ट्रैफिक पुलिस नहीं रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी कर घर चले जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस में कर्मियों की कमी है। इस कारण ट्रैफिक पुलिसकर्मी रात के समय सड़कों पर बहुत कम ही तैनात होते हैं। अधिकारी ये जब ये पूछा गया कि इंडिया गेट हादसे के आरोपी डंपर चालक रमन के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है, तो अधिकारी ने कहा कि स्थानीय तिलक मार्ग थाना पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बताया कि राजधानी में रात को ट्रक व डंपर बेकाबू हो जाते हैं। इनकी स्पीड बहुत ज्यादा होती है। रात में ट्रैफिक सिग्नल भी काम नहीं करते हैं। इस कारण सड़क दुर्घटना की संभावना ज्यादा रहती है।

ट्रैफिक पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रात को कुछ खास जगहों पर ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होते हैं। वह भी देर रात अपने घर चले जाते हैं। स्थानीय थाना पुलिस भी वाहनों को रोकने या फिर उन्हें नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं करती हैं। 

चालक ने ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर दबाया

रात को डंपर की स्पीड बहुत ज्यादा थी। मानसिंह रोड पर छोटे से डिवाइडर से डंपर का अगला पहिया टकरा गया था। इस कारण डंपर अनियंत्रित हो गया था। अनियंत्रित होने के बाद डंपर सीधी तरफ मुड़ गया था। चालक रमन ने डंपर को नियंत्रित करने की कोशिश की, मगर उसने ब्रेक दबाने की बजाय रेस दबा दी। इससे डंपर और ज्यादा अनियंत्रित हो गया था।

डंपर के मालिक की तलाश कर रही पुलिस
इंडिया गेट हादसे के बाद पुलिस डंपर मालिक की तलाश कर रही है, मगर दूसरे दिन भी पुलिस को मालिक नहीं मिला। फिलहाल डंपर मालिक गोल्डी नाम का व्यक्ति है और उसने ही रमन को डंपर पर चालक रखा हुआ था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डंपर लोन की किस्त न भरने की वजह से बैंक द्वारा उठा लिया गया था। पुलिस अब सेक्टर-7, नोएडा स्थित कोटक महिंद्रा बैंक से संपर्क साधकर डंपर के असली मालिक का पता कर रही है। चालक रमन ने बताया कि वह डंपर को किदवई नगर से नई दिल्ली होते हुए कमला मार्केट ले जा रहा था। 

चालक को कोर्ट ने नहीं दी जमानत
हादसे के बाद चालक रमन को इंडिया गेट पर ही लोगों ने पकड़ लिया और तिलक मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना और लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। कोर्ट ने रमन को जमानत नहीं दी है।

पुलिस डंपर की मेकेनिकल जांच कराएगी
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डंपर की मेकेनिकल जांच कराई जाएगी। जांच में ये पता लगेगा कि डंपर के अनियंत्रित होने के कारण क्या थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed