Video: क्रिसमस-डे पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगा भीषण जाम... गौर चौक पर रेंगते नजर आए वाहन, देखें वीडियो
राहगीरों को चंद मिनट का सफर तय करने के लिए काफी समय लग गया। फिल्म सिटी से सेक्टर-18 जाने वाली सड़क पर दोपहर बाद ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सेक्टर-18 स्थित मॉल की पार्किंग शाम होने से पहले भर गई।
विस्तार
क्रिसमस का जश्न अपनों के साथ रेस्तरां, बाजार व मॉल में मनाने के लिए बड़ी संख्या में शहर के लोग बाहर निकले। इस वजह से बुधवार दोपहर बाद ही शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। शाम होने तक प्रमुख बाजारों व मॉल में भीड़-भाड़ के साथ इनको जोड़ने वाली सड़कों पर जाम की स्थिति बनी। सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव डीएससी रोड पर सेक्टर-15 से बोटेनिकल गार्डेन के बीच रही। यही नजारा गौर सिटी की ओर भी देखने को मिला।
राहगीरों को चंद मिनट का सफर तय करने के लिए काफी समय लग गया। फिल्म सिटी से सेक्टर-18 जाने वाली सड़क पर दोपहर बाद ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सेक्टर-18 स्थित मॉल की पार्किंग शाम होने से पहले भर गई। प्राधिकरण की मल्टीलेवल पार्किंग भी भर गई थी। मार्केट में स्थित सरफेस पार्किंग भी भरी हुई थीं। स्थिति यह हो गई कि यहां पार्किंग की जगह बहुत से वाहन चालकों को नहीं मिल पाई। सेक्टर-27 अट्टा मार्केट के सामने शाम के समय भीषण जाम रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.