फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic diverted on moharram in delhi

मोहर्रम पर तनावः बवाना में 800 जवान तैनात

Tue, 04 Nov 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Nov 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
traffic diverted on moharram in delhi

राजधानी में मंगलवार को मोहर्रम के पर्व की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। त्रिलोकपुरी, नंद नगरी, बवाना और कराला गांव में मोहर्रम के जुलूस निकालने के लिए अतिरिक्त पुलिस का इंतजाम किया गया है। जानकारी के मुताबिक इलाके में 800 जवानों की तैनाती कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो जुलूस निकालने को लेकर दोनों समुदायों में विवाद उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन


राजधानी के तमाम इलाकों में दिल्ली पुलिस आयुक्त पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। सोमवार दोपहर को उपराज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मोहर्रम पर सुरक्षा को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार देर रात तक पुलिस राजधानी के सभी क्षेत्रों में अमन कमेेटियों के साथ बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती रही।
विज्ञापन


इस्लामिक केलेंडर (हिजरी) का मोहर्रम पहला महीना है। इस महीने का दसवां दिन हजरत इमाम हुसैन की शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष राजधानी में मोहर्रम चार नबंवर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार नवंबर को सुबह नौ बजे के बाद शिया जामा मस्जिद से आलम एंड ताबूत धार्मिक जुलूस शुरू होगा और कश्मीरी गेट, छाबी गज, छोटा बाजार, बड़ा बाजार होते हुए शाम करीब चार बजे पंजा शरीफ पर खत्म होगा।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला के अनुसार निजामुद्दीन, ओखला और महरौली से निकाले जाने वाले ताजिया सीधे कर्बला पहुंचेंगे। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली, उत्तरी-पूर्व दिल्ली (ट्रांस यमुना एरिया), उत्तर-पश्चिमी जिला (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी),दक्षिण-पूर्वी (निजामुद्दीन), दक्षिण और पश्चिमी जिले में भी ताजिया निकाले जाएंगे और स्थानीय स्तर पर कर्बला पर खत्म हो जाएंगे।

ताजिया का रूट-

ताजिया चार नंबर को दोपहर करीब 12 बजे छत्ता शहजाद कलां महल से शुरू होंगे और पहाड़ी भोजला, चितली कबर, मटिया महल चौक, जामा मजिस्द, चाबड़ी बाजार, चौक हौजकाजी, अजमेरी गेट, पहाड़गंज बिज्र, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस, आउटर सर्किल(विपरीत कैरिज्वे), पार्लियामेंट स्ट्रीट, रेडक्रॉस रोड, नई दिल्ली जामा मजिस्द, कृषि भवन गोलचक्कर(विपरीत कैरिज्वे), रायसीना रोड, विजय चौक, कृष्णा मेनन मार्ग, तुगलक रोड, अरविंदो मार्ग और जोरबाग होते हुए कर्बला पहुंचेंगे।

नई दिल्ली ऐसे जा सकते हैं
जो लोग चार नवंबर को खासकर शाम के समय नई दिल्ली इलाके में जा रहे हैं वह पर्याप्त समय लेकर चलें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कनॉट प्लेस होकर जाने से बचें। तिलक मार्ग, डीडीयू मार्ग या फिर राजघाट व जवाहरलाल नेहरू मार्ग होकर अजमेरी गेट जा सकते हैं। पश्चिमी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग शंकर रोड, तालकटोरा रोड, अशोक रोड, सी-हैक्सागॉन, तिलक मार्ग डीडीयू मार्ग होकर जा सकते हैं।

या फिर शंकर रोड, बिलिंगडन क्रेसेंट रोड, अकबर रोड, तिलक मार्ग, डीडीयू मार्ग, या फिर रोहतक रोड, रानी झांसी रोड, आईएसबीटी, रिंग रोड व जवाहरलाल नेहरू मार्ग होकर जा सकते हैं। दक्षिण दिल्ली से जनपथ, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, यहां से आगे या तो बाराखंभा रोड, रंजीत सिंह मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग होकर अजमेरी गेट जा सकते हैं। या फिर सिकंदरा रोड, दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, लालाराम चरण अग्रवाल, बीएसजैड मार्ग और जेएलएन मार्ग होकर जा सकते हैं।

बसें यहां खत्म हो जाएंगी:
देशबंधु गुप्ता रोड़: सिटी बसें ताजिया के रूट को देखते हुए चलेंगी और खत्म होगी। देशबंधु गुप्ता रोड होकर अजमेरी गेट जाने वाली बसें अराम बाग पर खत्म हो जाएंगी और चित्रा गुप्ता रोड-पहाड़गंज होकर वापस जाएंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली बसें भी अराम बाग पर खत्म हो जाएंगी। कनॉट प्लेस व केन्द्रीय सचिवालय जाने वाली बसें रानी झांसी रोड, मंदिर मार्ग और पार्क स्ट्रीट होकर आगे जाएंगी और उद्यान मार्ग पर खत्म हो जाएंगी और कालीबाडी मार्ग होकर वापस जाएंगी।

दिनेश नंदिनी डालमिया चौक: पूर्वी व मध्य जिले से आकर कनॉट प्लेस व केन्द्रीय सचिवालय जाने वाली बसें सिकंदरा रोड होकर जाएंगी व मंडी हाउस पर खत्म हो जाएंगी। ये बसें भगवान दास रोड, तिलक मार्ग होकर वापस जाएंगी।

लालाराम चरण अग्रवाल चौक: उत्तरी और पूर्वी जिले से आकर कनॉट प्लेस व केन्द्रीय सचिवालय जाने वाली बसें ए पाइंट पहुंचेंगी। डीडीयू मार्ग से शिवाजी स्टेचू पर खत्म हो जाएंगी। थॉम्पसन मार्ग होकर वापस जाएंगी।

शांतिपथ/पंचशील/एसपी मार्ग:
शांतिपथ-विनय मार्ग से केन्द्रीय सचिवालय व कनॉट प्लेस जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, एसपी मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, पार्कस्ट्रीट होकर आगे जाएंगी और उद्यान मार्ग पर खत्म हो जाएंगी। यहां से बसें कालीबाड़ी मार्ग, मंदिर मार्ग, पार्कस्ट्रीट और मदर टेरेसा क्रेसेंट होकर वापस जाएंगी।

श्रीअरविंदो चौक: तुगलक रोड होकर केन्द्रीय सचिवालय व कनॉट प्लेस जाने वाली बसों को मार्ग परिवर्तित रहेगा। बसें तुगलक रोड से आगे पृथ्वीराज रोड, क्यू पाइंट, मानसिंह रोड, मौलाना आजाद रोड होकर आगे जाएंगी ओर विज्ञान भवन पर खत्म हो जाएंगी। यहां से बसें जनपथ होकर वापस लौटेंगी।

मार्ग यहां से परिवर्तित किए जाएंगे
जब ताजिया मदरसा चौक पहुंचेंगे तब युसूफ सराय की तरफ से आने वाला ट्रैफिक एम्स फ्लाईओवर लूप से रिंग रोड की तरफ परिवर्तित कर दिया जाएगा। अरविंदो मार्ग पर एम्स से सफदरजंग फ्लाईओवर साउथफुथ तक ट्रैफिक ब्रिग्रेडियर होशियार सिंह मार्ग पर परिवर्तित किया जाएगा। मैक्स मूलेर मार्ग से ट्रैफिक सीधा फोर्थ एवेन्यू रोड की तरफ मोड़ा जाएगा। एम रमन मार्ग के ट्रैफिक को सीधा भीष्म पितामह मार्ग पर परिवर्तित किया जाएगा।

जब धार्मिक जुलूस मदरसा, अरविंदो मार्ग की तरफ बढ़ेगा तब लोधी रोड से लेकर जोरबाग रोड तक अरविंदो मार्ग बंद रखा जाएगा। जब धार्मिक जुलूस गोल मेठी गोलचक्कर केपास पहुंचेगा तो श्रीअरविंदो मार्ग का ट्रैफिक पृथ्वीराज रोड व सफदरजंग रोड की तरफ मोड दिया जाएगा। जब धार्मिक जुलूस तुगलक रोड गोलचक्कर के पास पहुंचेगा तो एम्स केसाइड से आने वाली बसें सफदरजंग फ्लाईओवर के नीचे से आईएनए के तरफ मोड़ दी जाएगी। बसें आईएनए पर खत्म हो जाएंगी और यहां से वापस जाएंगी।

जब धार्मिक जुलूस गोल मेठी पहुंचेगा तब-
तुगलक रोड गोलचक्कर केपास किसी भी बस को नहीं दिया जाएगा। क्यू पाइंट से औरंगजेब रोड पर आने वाली बसें पृथ्वीराज रोड पर मोड दी जाएंगी। तुगलक रोड गोलचक्कर के लिए कमल अटातुर्क मार्ग पर आने वाली बसें कौटिल्या मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट और आरएमएल अस्पताल की तरफ परिवर्तित कर दी जाएंगी।


जब प्रदर्शन तुगलक रोड गोलचक्कर पहुंचेगा तब साउथ ऐंड से श्रीअरविंदो चौक की तरफ ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। ट्रैफिक को मैक्स मूलेर मार्ग, लोधी रोड, भीष्मपितामह मार्ग के तरफ परिवर्तित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed