फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trade Winds 2024 starts in IIFT from today, Amar Ujala is the knowledge partner.

Delhi : आईआईएफटी में ट्रेड विंड्स 2024 का आगाज आज से, अमर उजाला है नॉलेज पार्टनर

Fri, 18 Oct 2024 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 05:35 AM IST
सार

तीन दिवसीय कॉन्क्लेव रविवार तक संस्थान के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में चलेगा। इसमें उद्यमिता, वित्त, उत्पाद प्रबंधन, संचालन, विपणन, व्यापार, मानव संसाधन अर्थशास्त्र, महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व के क्षेत्र में 10 शिखर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है।

विज्ञापन
Trade Winds 2024 starts in IIFT from today, Amar Ujala is the knowledge partner.
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) दिल्ली की ओर से वार्षिक बिजनेस कॉन्क्लेव ट्रेड विंड्स-2024 का शुक्रवार से आगाज होगा। तीन दिवसीय कॉन्क्लेव रविवार तक संस्थान के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में चलेगा।

विज्ञापन


इसमें उद्यमिता, वित्त, उत्पाद प्रबंधन, संचालन, विपणन, व्यापार, मानव संसाधन अर्थशास्त्र, महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व के क्षेत्र में 10 शिखर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है।
विज्ञापन


आयोजकों का कहना है कि इस साल की थीम ‘दे ग्रेटेस्ट रीसेट: केटेलाइजिंग डिजिटल ग्रोथ इन दि 21वीं सेंचुरी’ है। ट्रेड विंड्स-2024 में 50 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें वैश्विक प्रबंधन परामर्श और पेशेवर सेवा फर्म एक्सेंचर कंसल्टिंग की प्रबंध निदेशक प्रीति खत्री, पीडब्ल्यूसी इंडिया कंसल्टिंग के कार्यकारी निदेशक सायंतन चटर्जी और ऑस्ट्रेलिया व्यापार और निवेश आयोग में व्यापार व निवेश निदेशक लेफ्टिनेंट कमांडर बिदिशा पांडेय शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed