फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tractor set on fire at India Gate by some people on monday against farm act 2020 all update

कृषि कानून के विरोध में पंजाब युवा कांग्रेस का इंडिया गेट पर प्रदर्शन, ट्रैक्टर में लगाई आग

Mon, 28 Sep 2020 10:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Tractor set on fire at India Gate by some people on monday against farm act 2020 all update
ट्रैक्टर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में आज सुबह ही करीब 15-20 लोग दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाकर ट्रैक्टर को वहां से हटा लिया। जानकारी के अनुसार यह पूरा प्रदर्शन पंजाब यूथ कांंग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक एक इनोवा कार भी जब्त की है जो इस घटना में उपयोग में लाई गई थी। आरोपियों के नाम मंजोत सिंह निवासी मोहाली पंजाब, रमन दीप सिंह निवासी मनसा पंजाब, राहुल निवासी लुधियाना पंजाब, साहिब निवासी मोहाली पंजाब, सुमित निवासी मोहाली पंजाब हैं।
विज्ञापन


यह घटना उस वक्त हुई है जब पूरे देश के किसान कृषि कानून 2020 के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दमकल विभाग के अनुसार उन्हें सोमवार सुबह 7.42 बजे यह सूचना मिली कि इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर में आग लगा दी गई है। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 7.15 बजे से 7.30 के बीच में करीब 15-20 लोग इंडिया गेट पर जुटे और एक पुराने ट्रैक्टर को आग लगा दी। दमकल विभाग ने ट्रैक्टर की आग बुझाने के बाद उसे वहां से हटा लिया। नई दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ईश सिंघल ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जो लोग यहां मौजूद थे उनकी पहचान की जा रही है।

एएनआई द्वारा डाली गई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंजाब यूथ कांग्रेस के सदस्य एक ट्रक में पुराना ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। उन लोगोें ने ट्रक से ट्रैक्टर को बाहर निकाला फिर उसमें आग लगा दी और उसके किनारे-किनारे भगत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानून का पुतला भी फांसी पर चढ़ाया। 

भाजपा कराएगी एफआईआर
दिल्ली भाजपा के मुख्य जनसंपर्क नेता नीलकंठ बक्षी ने इस मामले में कहा है कि वह इस घटना की एफआईआर दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा, इंडिया गेट पर पुराने ट्रैक्टर को ट्रक पे लाद कर लाए और आग लगा दी... देश में भ्रम फैला कर दंगा फैलाने की इस खतरनाक साजिश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहा हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed