फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›     Toy City will be developed in noida to beat China's toys 

चीन के खिलौनों को मात देने के लिए बसेगी टॉय सिटी, हजारों को मिलेगा रोजगार

Fri, 26 Jun 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Jun 2020 06:44 AM IST
सार

  • यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 50 एकड़ में लगेंगी 80 यूनिट
  • 600 करोड़ का निवेश होगा, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार 

विज्ञापन
  Toy City will be developed in noida to beat China's toys 
toys - फोटो : social media

विस्तार

चीन के खिलौनों को मात देने के लिए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में टॉय सिटी बसाई जाएगी। टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्य योजना से अवगत कराने के बाद प्राधिकरण ने सेक्टर-32 और 33 में जमीन देने की सहमति दी है। 50 एकड़ में बसाई जाने वाली टॉय सिटी में लगभग 80 यूनिट लगेंगी। इसमें करीब 600 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


भारत ने चीन से आयात होने वाले खिलौने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। यह 20 से 60 प्रतिशत हो गई है। अब चीन से आने वाले खिलौने महंगे हो जाएंगे। इस परिस्थिति से निपटने और चीन के खिलौनों को मात देने के लिए टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया आगे आई है। 
विज्ञापन


एसोसिएशन ने यमुना प्राधिकरण के अफसरों से मुलाकात कर टॉय सिटी बसाने की मांग की। इसके लिए उन्होंने 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इससे पहले एसोसिएशन के प्रतिनिधि प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन से मुलाकात कर चुके हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने टॉय सिटी के लिए जमीन देने की मंजूरी दे दी है। बताया गया है कि टॉय सिटी में मिट्टी, रबड़, कपड़े सहित सभी तरह के छोटे-बड़े खिलौने बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमन फैसिलिटी सेंटर करेगा उद्यमियों की राह आसान  
टॉय एसोसिएशन के संयोजक एनके गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी कार्ययोजना से प्राधिकरण को अवगत करा दिया है। इस योजना में वह एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी बनाएंगे। इसमें सभी के लिए लैब बनाई जाएगी। इससे उद्यमी पर बोझ नहीं बढ़ेगा, उन्हें हर यूूनिट में अलग लैब नहीं बनानी होगी। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-32 और 33 में टॉय सिटी के लिए जमीन दे सकते हैं। यह एक कलस्टर होगा। हालांकि इसमें भी भूखंड ड्रा के जरिये दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed