{"_id":"6df446cc5634e6492d276ceb68d8f647","slug":"tourist-train-left-coach-smoke-buddhist-circuit-disclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धिस्ट सर्किट टूरिस्ट ट्रेन के कोच से निकला धुआं, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धिस्ट सर्किट टूरिस्ट ट्रेन के कोच से निकला धुआं, हड़कंप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से बौद्धगया तक जाने वाली बुद्धिस्ट सर्किट टूरिस्ट ट्रेन के जनरेटर यान में धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। ट्रेन के स्टाफ की सूचना पर रेलवे अधिकारियों ने गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाकर चेक कराया।
विज्ञापन
तकनीकी टीम ने ट्रेन के चक्कों की जांच की। करीब 12 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ब्रेक ज्यादा तेज लगने की वजह से धुआं उठा था, ट्रेन में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं थी।
विज्ञापन
खासतौर से देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए चलाई जा रही बौद्ध बुद्धिस्ट सर्किट टूरिस्ट ट्रेन वीवीआईपी गाड़ी है और गाजियाबाद में नहीं रुकती है, लेकिन गाजियाबाद स्टेशन के आउटर पर स्टाफ को धुआं उठने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
ऐसे में ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर रोक दिया गया। डीटीएम डीके चोपड़ा, कोच एंड वैगन डिपार्टमेंट की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची।
तकनीकी टीम ने जांच की तो पता चला कि इंजन के ठीक पीछे लगे जनरेटर यान के व्हील से धुआं निकल रहा था।
टीम ने बताया कि ब्रेक तेज लग जाने से धुआं उठने लगा था, लेकिन ट्रेन रुकने के बाद यह नार्मल हो गया। तकनीकी टीम के क्लीयरेंस के बाद ट्रेन को 12 मिनट बाद 4:05 बजे गया के लिए रवाना कर दिया गया।