फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tortured maid flees away from employers house in greater kailash.

दर्द और सितम की इंतहा है इस युवती की दास्तां

Sat, 27 Dec 2014 10:49 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tortured maid flees away from employers house in greater kailash.

एक लड़की पिछले तीन सालों से ऐसे भयावह अत्याचार का सामना कर रही है, जिसे सुनकर आपकी आंखों में जरूर आंसू आ जाएंगे। जिस तरह के जुल्म सितम उसने अपनी छोटी सी जिंदगी में देखें हैं वह किसी का भी दिल दहलाने के लिए काफी है।

विज्ञापन


तीन साल से वह रोज एक दहशत में जीती आ रही थी। लेकिन जब जुल्म हद से पार हो गया तो पिछले बुधवार को उसने ऐसा कदम उठाया, जो शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। उसके इस कदम से उसे तो राहत मिली है पर कई लोगों की जान सांसत में है।

विज्ञापन

पिछले तीन साल जबरन बना रखा है नौकरानी

Tortured maid flees away from employers house in greater kailash.

जानकारी के अनुसार युवती बिहार की रहने वाली है, जो दिल्ली के पॉश ग्रेटर कैलाश इलाके के एक घर में पिछले तीन साल से नौकरी कर रही थी। बुधवार को वह वहां से भागने में कामयाब रही।

पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि महिंदर नाम का एक व्यक्ति युवती को नौकरी का लालच दिलाकर दिल्ली लाया था। पीड़ित युवती ने अपने मालिक पर आरोप लगाया है कि ‌उसने पिछले तीन साल से युवती को जबरदस्ती घर में रखा हुआ है। इसके साथ ही युवती को उसके काम का मेहनताना भी नहीं दिया जाता था।

युवती के साथ हो रहे इस बर्बर व्यवहार की घटना तब सामने आई जब वह एक एनजीओ के उच्चाधिकारियों के संग पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई। उसकी कहानी सुनने के बाद पुलिस तुरंत उसे पास के अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले गई।

इसके बाद युवती की शिकायत और उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आईपीसी की धारा 323(चोट पहुंचाने के लिए), धारा 342 के तहत और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2000 के 23/26 के तहत ग्रेटर कैलाश थाने में केस दर्ज किया गया।

घर जाने की बात पर पीटती थी मालकिन

Tortured maid flees away from employers house in greater kailash.

पुलिस के अनुसार दर्ज शिकायत में युवती ने बताया है कि उसके मालकिन किरन उसे अक्सर मारा-पीटा करती थी और ‌इन तीन सालों में एक बार भी उसे उसके घर नहीं जाने दिया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता ने ये आरोप भी लगाया है कि उसे उसके काम के पैसे नहीं दिए जाते थे।

जब भी वह अपना वेतन मांगती थी तो उसकी मा‌लकिन उसे मारना शुरू कर देती थी और उसे बुरा अंजाम होने की धमकी भी देती थी। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि शुक्रवार को पीड़िता का बयान क्राइम अगेंस्ट वीमन (सीडब्ल्यूसी) यूनिट के सामने भी दर्ज कराया गया।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बुधवार को युवती को उसके मालिकों ने रसोई के बरतनों से पीटा था। इसके बाद बुधवार की शाम को ही युवती घर से भागकर राम विलास नाम के एक व्यक्ति से मिलने पहुंची जो बढ़ई का काम करता है।

राम विलास के पास पहुंच कर युवती ने उसे अपनी सारी कहानी उसे सुनाई जिसे सुनकर रामविलास ने एनजीओ के अधिकारियों को खबर की। रामविलास पिछले तीन महीने से युवती का दोस्त है।

विज्ञापन

मालिक ने भी लिखवाई नौकरानी के गायब होने की रिपोर्ट

Tortured maid flees away from employers house in greater kailash.

इस मामले में दिलचस्प बात है कि जिस दिन से युवती घर छोड़कर भागी है उसी दिन उसके मालिकों ने स्थानीय थाने में युवती के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। केस में इस दिलचस्प मोड़ के आने से पुलिस अब हर संभव पहलू पर गौर कर रही है।

पुलिस अब इस मामले में ‌महिंदर की भी तलाश कर रही है। महिंदर तब से फरार बताया जा रहा है जब से युवती के मालिकों ने पुलिस में यह बताया है कि उन्होंने एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से युवती को काम पर रखा था। मामले में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed