{"_id":"836563f8355a45330dc3a1aa54c021d0","slug":"took-of-students-clothes-delhi-policeman-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े उतरवाकर दिल्ली पुलिसकर्मी ने छात्रों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े उतरवाकर दिल्ली पुलिसकर्मी ने छात्रों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में जगतपुरी इलाके के एक स्कूल के छात्रों को पुलिस की हिंसा का शिकार होना पड़ा। स्थानीय थाना पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने सराकरी स्कूल में जाकर छात्रों की पिटाई की। एक छात्र का आरोप है कि पुलिस ने उसके कपड़े उतरवारकर पिटाई की।
विज्ञापन
इसकी सूचना पाकर अभिभावकों ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया। परिजनों की मांग थी पुलिसकर्मियों का बर्खास्त किया जाए। लोगों के गुस्से को देखते हुए थाना प्रभारी ने एक पुलिसकर्मी को बीट से हटा दिया। जबकि दूसरे पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन वापस लौटै।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले छात्रों के बीच लड़ाई हो गई थी। अध्यापकों ने इसकी शिकायत पुलिस को की। इसके बाद एक पुलिसकर्मी साथी हवलदार केसाथ जगतपुरी स्थित स्कूल पहुंचा। फिर छात्रों से पूछताछ के बहाने पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सातवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कमरे में उसके कपड़े उतरवा दिए। फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारे की धमकी भी दी। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद छात्र काफी सहम गया है। इसकी जानकारी परिजनों को मिली और जगतपुरी थाने में जाकर विरोध प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी के काफी समझाने के बाद वह परिजन वापस लौटे।