फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tomatoes, onions and potatoes prices doubled in last ten days Due to heat in Delhi

जून की गर्मी में थाली हुई महंगी: आलू का भाव दोगुना, टमाटर भी हुआ और लाल; खरीदारों के छूट रहे पसीने

Wed, 19 Jun 2024 07:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 07:35 PM IST
सार

Delhi Vegetable Price Hike News: दिल्ली में गर्मी के बीच बीते दस दिन में टमाटर, प्याज और आलू के भाव दोगुने हो गए हैं। हरी मिर्च के तेवर गर्म दिख रहे हैं। जिसकी वजह से खरीदारों के पसीने छूट रहे हैं। 

विज्ञापन
tomatoes, onions and potatoes prices doubled in last ten days Due to heat in Delhi
दिल्ली में सब्जियां हुई महंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जियों की कीमत पर भीषण गर्मी का प्रकोप है। महंगाई की आग में भाव तपने लगे हैं। बीते दस दिन में टमाटर, प्याज व आलू के भाव दोगुने हो गए हैं। धनिया का स्वाद भी मिर्ची जैसा लग रहा है। हरी मिर्च तपकर लाल हो गई है। अगले महीने भी चढ़ते भाव को देखकर राहत की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

दिल्ली में प्याज आलू हुआ महंगा
दिल्ली में अभी मानसून की धमक भी नहीं पड़ी है, बावजूद बीते दस दिन में प्याज और आलू की कीमतों में 20 से 50 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है। आलू में इतनी तेजी छह साल बाद आई है। हरी मिर्च के तेवर गर्म है। सब्जियों के साथ मुफ्त मिलने वाली मिर्च अब 100 रुपये किलो खुदरा बाजार में बिक रही है। वहीं, धनिया की कीमत 200 रुपये के पार चली गई है। गर्मी की वजह से टमाटर फुटकर में 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में सब्जियों के दाम हुए दोगुने
10 दिन पहले 20 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाले आलू की कीमत इस वक्त 40 रुपये से भी ऊपर है। एक सप्ताह पहले 25 रुपया किलो बिकने वाला प्याज दोगुने से भी ज्यादा 50-60 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। खीरा, तुरई, घीया, परवल के दाम दोगुने से ज्यादा जा पहुंचे हैं। बढ़ते दामों ने सभी लोगों को परेशान कर दिया है। सिर्फ सब्जियों के ही नहीं, फलों की कीमतों में भी महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। फिलहाल इस महंगाई के पीछे का कारण प्रचंड गर्मी और मानसून की सुस्ती को बताया जा रहा है।

विज्ञापन

छह साल बाद चढ़ा आलू का भाव
आलू के भाव दिल्ली में छह साल बाद इतने बढ़े हैं। थोक से ज्यादा तेजी फुटकर बाजारों में है। फुटकर में आलू इस वक्त 40 से ऊपर बिक रहा है, जबकि आजादपुर मंडी में इसकी कीमत करीब 25 रुपये है। प्याज का भाव थोक मंडी में 33-35 रुपया प्रतिकिलो है। टमाटर भी 16-20 रुपये मिल रहा है।

कारोबारी बताते हैं कि गर्मी के दिनों में सब्जियां सूखने और खराब होने का भी डर रहता है। इससे फुटकर विक्रेताओं को मंडी से कम कीमत पर सब्जी मिल जाती है। आगे वह इसे ज्यादा दाम में बेचते हैं। अभी कीमत कम होने की उम्मीद इसलिए भी नहीं है कि आने वाला महीना बारिश का है। आवक पर असर पड़ने से इस दौरान थोक में भी कीमतें बढ़ जाएंगी।

हरी सब्जियों के भाव
 
हरी सब्जियां दस दिन पहले का भाव आज का भाव
घीया 30-40 50-60
परवल 40-50 60-80
तोरई 35-40 50-60
खीरा 25-35 50-60
करेला 30-40 40-50

(नोट : फुटकर बाजार में प्रति किलो के हिसाब से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed