{"_id":"04b00de56528371244e37e66dbdaf20c","slug":"tomato-price-increased-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान छूने लगे टमाटर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान छूने लगे टमाटर के दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Jul 2014 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार बेशक सब्जियों के दाम पिछले साल की तुलना में नीचे होने का दावा कर रही है, लेकिन राजधानी में टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। मंगलवार को फुटकर बाजार में टमाटर 60 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन
वहीं, मंडियों में इसकी कीमत तीस से पैंतीस रुपये के बीच रही। आढ़तियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर आवक कम रही तो कीमत और ऊपर जा सकती है।
मंगलवार को पिछले तीन महीने में पहली बार टमाटर के भाव में तेजी दिखी। राजधानी की खुदरा दुकानों पर इसकी कीमत साठ रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची।
आजादपुर मंडी के टमाटर कारोबारी राजीव कुमार ने बताया कि मानसून की देरी से सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। इससे सबसे ज्यादा टमाटर के भाव चढ़े। तीन दिन पहले टमाटर 40 रुपये किलो मिल रहा था।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि मानसून समय पर न आने से महाराष्ट्र में उत्पादन कम हुआ है। वहीं, बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश से टमाटर भी नहीं आ रहा है।
नई दिल्ली इलाके में टमाटर खरीद रही सुनीता झा ने बताया कि सब्जी विक्रेता आवक में कमी की बात कहकर दाम तो बढ़ा देता है, लेकिन लंबे समय तक दोबारा कीमत नीचे नहीं आतीं। प्याज-आलू के बाद अब टमाटर की चढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ दिल्ली सरकार का दावा है कि टमाटर की कीमतें सामान्य हैं। इसके लिए पिछले सालों से मौजूदा समय के भाव की तुलना पेश की जा रही है। बावजूद इसके आम दिल्लीवासी बढ़ती कीमतों से परेशान हैं।