फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tomar had been disbursed by the degree-granting hundreds of fake degrees.

तोमर को डिग्री देने वाले ने बांटी फर्जी डिग्रियां

Sun, 21 Jun 2015 03:05 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jun 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
Tomar had been disbursed by the degree-granting hundreds of fake degrees.

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्रसिंह तोमर को बीएससी की फर्जी डिग्री उपलब्ध कराने वाला मदन सिंह चौहान सैकड़ों लोगों को फर्जी डिग्रियां दिला चुका है।

विज्ञापन


पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि ज्यादातर फर्जी डिग्रियां उत्तप्रदेश के कॉलेज व विश्वविद्यालय से दिलवाई गई हैं। इस कारण ही उसे डिग्री वाला चौहान के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात का सबूत जुटाने में लगी हुई है कि उसने कितने लोगों को डिग्रियां बांटी हैं। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जितेंद्र तोमर व मदन सिंह चौहान को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोमर का कहना है कि उसे बीएससी की डिग्री चौहान ने ही दिलवाई थी। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि पूर्व कानून मंत्री जितेेंद्र सिंह तोमर अब पूछताछ में सहयोग कर रहा है। अब वह ठीक से जवाब दे रहा है।

तोमर ने 250 में से 150 सवालों को दिया जवाब

Tomar had been disbursed by the degree-granting hundreds of fake degrees.

पुलिस ने 250 सवालों की एक प्रश्नावली तैयार की है। तोमर ने इनमें से 150 सवालों के जवाब दे दिए हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस तोमर की एलएलबी की डिग्री की जांच में फंस गई है।

पुलिस को कॉलेज व यूनिवर्सिटी में जितेंद्र तोमर द्वारा लॉ की परीक्षा देने का रिकॉर्ड मिला है। एलएलबी की डिग्री देने वाले वीएनएसएल कॉलेज का कहना है कि तोमर की लॉ की डिग्री ठीक है।

उसने कॉलेज में परीक्षा दी है। वहीं कॉलेज की तिलका मांझी यूनिवर्सिटी का कहना है कि जितेंद्र तोमर की एलएलबी की डिग्री फर्जी है। हालांकि जितेंद्र द्वारा एलएलबी की परीक्षा देने का रिकार्ड तिलकामांझी यूनिवर्सिटी में भी मिला है, पर यूनिवर्सिटी डिग्री को फर्जी बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed