{"_id":"66f5f5a67fd8ad98290e8375","slug":"toll-on-yamuna-expressway-will-become-costlier-by-12-from-october-1-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Expressway : एक अक्तूबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर 12% तक महंगा होगा टोल, यीडा की बोर्ड बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Expressway : एक अक्तूबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर 12% तक महंगा होगा टोल, यीडा की बोर्ड बैठक में फैसला
Fri, 27 Sep 2024 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:31 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों पर लगने वाले टोल में पांच से 12 फीसदी तक वृद्धि की है। नई दरों के मुताबिक मोटरसाइकिल, तीन पहिया व ट्रैक्टर के लिए 247.5 रुपये टोल लगेगा।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अक्तूबर से नई टोल दरें लागू होंगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों पर लगने वाले टोल में पांच से 12 फीसदी तक वृद्धि की है। नई दरों के मुताबिक मोटरसाइकिल, तीन पहिया व ट्रैक्टर के लिए 247.5 रुपये टोल लगेगा।
विज्ञापन
यीडा की 82वीं बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेसवे के टोल की नई दरें लागू करने का फैसला किया गया। इससे पहले वर्ष 2021-22 में दरें बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार पहिया, जीप, हल्के वैन के लिए 486.75 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन और मिनी यान के लिए 759 रुपये, बस व ट्रक के लिए 1542.75 रुपये, भारी निर्माण कार्य की मशीनों के लिए 2186.25 रुपये और विशाल आकार के वाहन के लिए 3027.75 रुपये अदा करने होंगे। यह टोल ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के बीच का होगा।