{"_id":"e2f07e9ce4c58790c1c6af0f7ac36d0b","slug":"toilet-shaped-cake-made-of-700-kg-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट के आकार का 700 किलो का केक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयलेट के आकार का 700 किलो का केक बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Nov 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में विश्व शौचालय दिवस पर बुधवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में सुलभ इंटरनेशनल ने लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 700 किलो का एक केक तैयार किया।
विज्ञापन
इसे टॉयलेट पाकेट के रूप में बनाया गया था। इस दौरान ‘स्वच्छता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रथ पांच साल तक देश में घूम-घूम कर जागरूकता फैलाएगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और डुमरियागंज (यूपी) से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान सतीश उपाध्याय ने कहा कि हैरत की बात है कि जिन लोगों ने महात्मा गांधी के नाम पर सत्ता सुख भोगा, उन्होंने कभी गांधीजी के स्वच्छता अभियान की अहमियत नहीं समझी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता के स्वप्न को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। सुलभ इंटरनेशनल की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को गति देने और आम लोगों में जागरूकता लाने में यह शौचालय महोत्सव अहम है। गौरतलब है कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो रहा है। आखिरी दिन छह देशों में करीब 1000 छात्र भारत में जारी स्वच्छता अभियान को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही अपने देशों के सफाई अभियान की जानकारी आम लोगों को देंगे।