फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Toffee and sweets being distributed to children in delhi vidhan sabha election

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बच्चों को बांटी जा रही टॉफी व मिठाई, बड़ों से 8 को वोट देने की गुजारिश

Sat, 11 Jan 2020 07:29 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Toffee and sweets being distributed to children in delhi vidhan sabha election
आप कांग्रेस बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए दिल्ली चुनाव अधिकारी (सीईओ) दफ्तर ने कमर कस ली है। इसके लिए पूरी दिल्ली में तीस ऐसे इलाकों की पहचान की गई है, जहां पिछले लोक सभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम रहा है। स्थानीय चुनाव अधिकारियों के साथ चुनाव कार्यालय की टीमें सात फरवरी तक सघन जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इसमें बच्चों को टाफी-मिठाई बांटकर बड़ों से वोट करने की गुजारिश की जाती है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्मी नगर, बुराड़ी, पटपडग़ंज, नई दिल्ली, डाबरी, द्वारका, तिमारपुर, रिठाला, नजफगढ़ सरीखे तीस ऐसे इलाके थे, जहां लोक सभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत तुलनात्मक रूप से कम रहा था। इस बार चुनौती इन इलाकों को वोट बढ़ाने की है। इसके लिए चुनाव कार्यालय ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिला स्तरीय चुनाव कार्यालयों के साथ मिलकर दिल्ली चुनाव कार्यालय इन इलाकों में नुक्कड़ नाटक के साथ सवाल-जवाब करके मतदाताओं को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभियान सात फरवरी तक चलेगा। इसके लिए हर जिले में टीमें तैनात की गई हैं। इसमें नुक्कड़ नाटक, बातविवाद प्रतियोगिता, ईवीएम डिस्प्ले आदि से लोगों को पहले आकर्षित किया जाता है। फिर, बच्चों को टॉफियां बांटकर बड़े-बुजुर्गों से वोटिंग पर बात की जाती है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि 8 फरवरी को दिल्ली में वोट डाला जाएगा। इसमें लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed