{"_id":"5c4e42afbdec2211a00c74ca","slug":"today-will-be-the-second-coldest-day-of-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी का दूसरा सबसे ठंडा दिन होगा आज, चिल ब्लेन कैसे करें इससे बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी का दूसरा सबसे ठंडा दिन होगा आज, चिल ब्लेन कैसे करें इससे बचाव
Mon, 28 Jan 2019 05:15 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 28 Jan 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली जनवरी के बाद सीधे 28 जनवरी सोमवार का दिन सबसे ठंडा रहने का आसार है। एक जनवरी को हालांकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था लेकिन न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसा ही 28 जनवरी सोमवार को अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को भी अच्छी धूप निकलने के बावजूद शीतलहर चलने के कारण ठंडक बनी रही।
विज्ञापन
दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे मौसम में गलन महसूस हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। बरसात और लगातार ठंडक के बाद अस्पतालों में सबसे अधिक सर्दी-जुकाम सॉर थ्रोट और स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा पुराने रोगी जिनको अस्थमा, जोड़ों का दर्द, हार्ट के रोगी हैं उनकी समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन
सोमवार अधिकतम 18 न्यूनतम 4
मंगलवार अधिकतम 19 न्यूनतम 5
बुधवार अधिकतम 19 न्यूनतम 8
बृहस्पतिवार अधिकतम 19 न्यूनतम 8
चिल ब्लेन की बढ़ रही है समस्या
बर्फीली सर्दी पड़ने के साथ ही हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आने वाले रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इसको चिल ब्लेन भी कहा जाता है। चिकित्सकों की सलाह है कि गर्म से ठंडे और ठंडे से एकदम गर्म माहौल में न जाएं। निजी चिकित्सकों के साथ ही सरकारी अस्पताल में ओपीडी में प्रतिदिन 10 से 15 रोगी इलाज के लिए आने लगे हैं। सर्दी में हाथ या फिर पैर की उंगलियों में सूजन आने के साथ जलन के साथ खुजली होने की शिकायतें बढ़ती हैं।
विज्ञापन
कइयों की उंगलियां सूज कर उसमें दर्द भी होने लगता है। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें परेशानी ज्यादा होती है। दवा के साथ ठंड से बचाव से इस बीमारी से बचा जा सकता है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. एके दीक्षित बताते हैं कि इस बीमारी को चिल ब्लेन भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि यह रोग महिलाओं में ज्यादा होने की संभावना होती है। बिस्तर से निकलते ही घर के कामकाज में जुटने से सर्दी - गर्मी से हाथ - पैर की उंगलियां सूज जाती हैं। संवेदनशील त्वचा वाले रोगी को सर्दियों में विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
कैसे करें इससे बचाव
- सुबह उठते ही ठंड में न जाएं
- एकदम गर्म पानी में हाथ-पैर न डालें
- गर्म कपड़े से हाथ-पैर की सिंकाई करें
- पैर में सूती जुराब जरूर पहनें
- दर्द निवारक मरहम के प्रयोग से बचें
- हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज रोगी डाक्टर की सलाह लें