फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   today weather update IGI advisory continues due to fog in Delhi NCR

Delhi-NCR में घना कोहरा: 18 ट्रेनें लेट, हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी; सैटेलाइट तस्वीर से ऐसा दिखा नजारा

Mon, 15 Jan 2024 10:05 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 10:05 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की चपेट में है। मौसम को लेकर अगले दो दिनों के लिए भविष्यवाणी कर दी है। वहीं दिल्ली आईजीआई की ओर से घने कोहरे को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
today weather update IGI advisory continues due to fog in Delhi NCR
दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे का कहर जारी है। इसी बीच दिल्ली हवाईअड्डे की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। यात्रा से पहले एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की ओर से आज और कल दो दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कोहरे की चपेट में उत्तर भारत
मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की उम्मीद जताई है। हाल ही में सैटेलाइट से एक तस्वीर जारी की गई है। जिसमें उत्तर भारत कोहरे की चपेट में नजर आ रहा है।
विज्ञापन




दिल्ली के आईजीआई  हवाईअड्डे पर सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दृश्यता 250 से 400 मीटर के बीच रही।  लेकिन, बहुत घने कोहरे की स्थिति रही। जबकि सुबह तीन बजे जीरो मीटर की दृश्यता रही और फिर साढ़े पांच बजे घने कोहरे में दृश्यता 50 मीटर तक बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली हवाईअड्डे पर घने कोहरे का अलर्ट
घने कोहरे के बीच दिल्ली हवाईअड्डे की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। आईजीआई हवाईअड्डे की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि हवाई यात्रा से पहले जरूर संपर्क करें। रिपोर्ट के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली पहुंचने वाली 18 ट्रेनें देरी से हैं।
 


 

यात्रियों से की अपील
घने कोहरे की वजह से दिल्ली हवाईअड्डे पर हवाई सेवा प्रभावित हो सकती है।यात्रियों से अपील है कि अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें। एक्स पर पोस्ट साझा कर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी दी। आगे कहा कि किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है। इससे पहले बीते रविवार को कम दृश्यता और घने कोहरे का उत्र भारत के साथ इंडिगो की फ्लाइट्स पर भी देखने को मिला। इसकी वजह से हवाई यात्रियों को यात्रा करने में असुविधा हुई। 

छह घंटे तक गड़बड़ाया रहा संचालन
दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित होने वाली शायद ही कोई फ्लाइट रही, जो रविवार को अपने तय समय से संचालित हुई। कोहरे की चादर में लिपटे रनवे पर से उड़ान सेवा करीब चार घंटे तक बाधित रही। हालांकि इस दौरान 15 फ्लाइट की लैंडिंग हुई, लेकिन इसके लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। रनवे को चार बजे से ही घने कोहरे ने अपने गिरफ्त में ले लिया। यह स्थिति सुबह 10 बजे तक रही।

लिहाजा छह घंटे तक रनवे से कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से 900 से अधिक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के संचालन पर असर दिखा, जो 6-8 घंटे की देरी से संचालित हुई। 50 से अधिक फ्लाइट निरस्त रहीं तो 10 से अधिक फ्लाइट को दिल्ली के रनवे पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। उन्हें जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

कई फ्लाइट्स डायवर्ट
रविवार के दिन कोहरे ने सबसे ज्यादा असर दिखाया। रनवे पर दृश्यता 125 मीटर से भी कम रही है। सुबह चार बजे से ही रनवे घने कोहरे की चपेट में आना शुरू हो गया था। यह स्थिति सुबह के 10 बजे तक रहा। इस वजह से अन्य स्थानों से आने वाली 250 से अधिक घरेलू फ्लाइट देरी से पहुंचीं तो इतनी ही उड़ानें देरी से संचालित हुईं। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की भी यही स्थिति रही। आने-जाने वाले करीब 225 विमान देरी से संचालित हुए। इस वजह से यात्रियों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा। वह एयरपोर्ट के पूछताछ केंद्र से लेकर अन्य अधिकारियों से संपर्क करते रहे। लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

विमान रद्द होने से नाराज यात्रियों ने काटा हंगामा
विमान संचालन में लगातार देरी की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई विमान रद्द होने की वजह से यात्रियों ने हंगामा भी किया। एयर इंडिया के एक विमान के रद्द होने पर यात्रियों ने दूसरे विमान के टिकट की मांग की तो उन्हें मौसम का हवाला देकर लौटा दिया गया। लगातार विमानों के देरी से संचालित होने की वजह से बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर भीड़ जमा हो गई थी। व्यवस्थाएं चरमराने से परेशान यात्री यहां वहां भटकने पर मजबूर हुए।

मिलान की फ्लाइट निरस्त, यात्रियों की शिकायत
दोपहर दो बजे मिलान की फ्लाइट अचानक निरस्त कर दी गई। यात्रियों से बार-बार यही कहा गया कि दूसरी फ्लाइट से भेजेंगे। लेकिन शाम 6 बजे यात्रियों से यह कह दिया गया कि कोई फ्लाइट नही है, लिहाजा आप सभी एयरपोर्ट से बाहर चले जाएं। यात्री सुधीर चड्ढा ने अमर उजाला को बताया कि सिक्योरिटी स्टाफ ने जबरन बाहर जाने को मजबूर किया। एयर इंडिया वालों ने किसी अन्य विमान से मिलान भेजने का आश्वासन तक नहीं दिया। हर घंटे कहते रहे कि दूसरी फ्लाइट से भेजेंगे। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे 200 यात्रियों को होटल ले जाने की बात कहते हुए एयरपोर्ट के बाहर बस में बैठा दिया गया।

दिल्ली में 15 और 16 जनवरी को मौसम का अलर्ट
 मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में आसमान साफ होने से रात का तापमान गिर सकता है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि 16 जनवरी के बाद से सुबह के तापमान में भी बढ़त हो सकती है। जबकि पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 

फिर गैस चैंबर बनी दिल्ली
मौसम और हवाओं की दिशा बदलने से राजधानी एक बार फिर से गैस चैंबर बन गई है। हवा की गति कम होने से स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। रविवार सुबह से ही धुंध के साथ घना कोहरा के देखने को मिला। दोपहर में भी हल्की धूप खिली रही। रात में यह स्थिति और बिगड़ गई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने परेशानी शुरू हो गई है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 447 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह शनिवार के मुकाबले 48 सूचकांक अधिक है। अधिकतर इलाकों में एक्यूआई अति गंभीर श्रेणी में रहा। तीन इलाकों में हवा बेहद खराब रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से गंभीर श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed