फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   today the last day of World Book Fair

विश्व पुस्तक मेला: छुट्टी के दिन पुस्तक प्रेमियों की भीड़ से फुल हुआ प्रगति मैदान, आज अंतिम दिन

Sun, 13 Jan 2019 05:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
today the last day of World Book Fair
पुस्तक मेले में किताब खरीदते पाठक - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा आयोजित विश्व पुस्तक मेले के आठवें दिन शनिवार को पाठकों की भारी भीड़ के कारण पूरा प्रगति मैदान फुल हो गया। सप्ताहांत होने के कारण पाठकों ने मेले में पुस्तकों की खरीदारी के साथ-साथ तस्वीरें खींचकर इस पल को यादगार बनाया। इसके साथ ही अन्य प्रकाशनों की कई पुस्तकों का भी विमोचन हुआ। इस बीच पाठकों ने लेखकों से मिलकर भी अपनी जिज्ञासाएं भी उनके सामने रखीं। आज (रविवार) पुस्तक मेले का अंतिम दिन है। जिसमें पाठकों की काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पुस्तक मेले में शनिवार को भारी भीड़ के बीच दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों के पाठक भी पुस्तकों की खरीदारी करने पहुंचे। पुस्तक मेले में कश्मीरी पाठक दिलशाद बट ने बताया कि उन्हें पुस्तक मेले में शारजाह पवेलियन में लगे किंगडम ऑफ सऊदी अरेबिया का स्टॉल बेहद पसंद आया। यहां अरबी की पुस्तकों से रूबरू होने का मौका मिला। यहां ऐसी पुस्तकें मिली जो बाजार में आसानी से नहीं मिलती। पाठक अंशु ने बताया कि उन्हें प्रभात प्रकाशन पर लेखक हेमंत कुमार की पुस्तक युद्ध में अयोध्या बेहद पसंद आई। पुस्तक मेले में वैदिक साहित्य पर भी काफी अच्छी पुस्तकें उन्हें खरीदने के लिए मिली। 
विज्ञापन


छात्रों को भायी विदेशी भाषा तकनीक      
डीयू के छात्र किशोर यादव ने बताया कि उन्हें पुस्तक मेले में मास क्रिएशन द्वारा तैयार की गई विदेशी भाषा सिखाने की तकनीक पसंद आई। इस तकनीक के जरिये वह अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर चाइनीज, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश और इंग्लिश आसानी से सीख सकते हैं। यहां से विदेशी भाषा सिखाने वाले सॉफ्टवेयर की सीडी खरीदी है। इस तकनीक में हिंदी का प्रयोग करके विदेशी भाषा के उच्चारण और स्मरण को बेहद आसान बनाया गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भाषा की खादी’ और ‘स्वेतिमा’ का लोकार्पण      
पुस्तक मेले में प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित लेखिका श्वेता परमार की पुस्तक ‘स्वेतिमा’ और लेखक ओम निश्चल की पुस्तक ‘भाषा की खादी’ का लोकार्पण किया। दोनों पुस्तकों का लोकार्पण कवि और लेखक प्रो. अशोक चक्रधर ने किया। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर गोयनका ने की। प्रभात प्रकाशन के निदेशक प्रभात कुमार मौजूद रहे। इसी बीच आईएएस निशांत जैन की पुस्तक मुझे बनना है यूपीएससी टॉपर का भी लोकार्पण किया गया। एपीएन पब्लिकेशंस पर लेखिका निवेदिता दिनकर के काव्य संग्रह इत्र तुम्हारी शर्ट का, लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही रतन वर्मा द्वारा लिखित उपन्यास चांदनी रात की गजल एवं दिलीप तेतरवे के व्यंग संग्रह किस्सागो पुस्तक का लोकार्पण किया गया।       


‘एकरंगा’ और ‘लाल अंधेरा’ उपन्यास का विमोचन      
पुस्तक मेले के लेखक मंच पर यश पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित वरिष्ठ लेखक राजीव रंजन प्रसाद के उपन्यास लाल अंधेरा का विमोचन किया गया। यह पुस्तक बस्तर के जंगलों में पलने वाले माओवाद एवं उसमें पिसते आदिवासियों पर केंद्रित है। लेखक ने बताया, उपन्यास लाल अंधेरा बस्तर का ऐसा कड़वा सच है जिसके विषय में हर किसी को अवश्य जानना चाहिए। पाठकों ने लेखक से बस्तर में आम लोगों की जिंदगी पर सवाल पूछे और लेखन के संबंध में अपनी जिज्ञासा रखीं। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कुमार विनोद की पुस्तक जीवन और प्रेम की कविताओं का संग्रह ‘एकरंगा’ का विमोचन मशहूर हिंदी साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed