{"_id":"5b33dd114f1c1bb06e8ba1b1","slug":"today-pm-modi-lay-the-foundation-stone-of-first-elderly-hospital-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी कल रखेंगे पहले बुजुर्ग अस्पताल की आधारशिला, कर सकते हैं मरीजों से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी कल रखेंगे पहले बुजुर्ग अस्पताल की आधारशिला, कर सकते हैं मरीजों से मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
pm Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले बुजुर्ग अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वे एम्स में इलाज करा रहे बुजुर्ग मरीजों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं पर प्रतिक्रिया भी ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार दोपहर एम्स प्रबंधन ने इस कार्यक्रम को लेकर अहम बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानमंत्री के पिछले दौरों को लेकर भी चर्चा हुई। पीएम के एम्स में मरीजों से मिलने जाने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा टीम और एम्स प्रबंधन ने अतिरिक्त तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि 29 जून को एम्स और सफदरजंग के पांच प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। इनमें दो अहम प्रोजेक्ट सफदरजंग अस्पताल का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और देश का पहला बुजुर्ग अस्पताल हैं।
विज्ञापन
एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से पीएम एम्स के कार्यक्रम हॉल के मंच से ही योजनाओं को रिमोट के जरिये शुरू कर सकते हैं। उधर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम ने बुधवार शाम एम्स परिसर में कार्यक्रम स्थल की जांच-पड़ताल पूरी की।
विज्ञापन