फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today is the last day for accepting seats under the second list for admission in Delhi University

DU: दूसरे राउंड के बाद मिलेगा मिड एंट्री का विकल्प, दूसरी सूची के तहत सीट स्वीकार करने का अंतिम दिन आज

Tue, 27 Aug 2024 05:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Aug 2024 05:21 AM IST
सार

तीसरे राउंड के लिए सीट रहने पर छात्रों को मिड एंट्री का अवसर दिया जाएगा। इस राउंड के लिए कितनी सीटें खाली रहेगी यह 30 अगस्त के बाद देखा जाएगा। दूसरी सीट आवंटन सूची के तहत विवि ने 24, 869 नई सीट आवंटित की है।

विज्ञापन
Today is the last day for accepting seats under the second list for admission in Delhi University
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) की दूसरी आवंटन सूची के तहत आवंटित सीट को स्वीकार करने का अंतिम दिन मंगलवार तक है।

विज्ञापन


शाम पांच बजे तक सीट को स्वीकार नहीं करने पर बाद में यह अवसर नहीं मिलेगा। वहीं तीसरे राउंड के लिए सीट रहने पर छात्रों को मिड एंट्री का अवसर दिया जाएगा। इस राउंड के लिए कितनी सीटें खाली रहेगी यह 30 अगस्त के बाद देखा जाएगा। दूसरी सीट आवंटन सूची के तहत विवि ने 24, 869 नई सीट आवंटित की है। दूसरी सूची के पहले दिन तक पहली व दूसरी सूची की सीट को मिलाकर 25, 432 छात्रों ने अपनी सीट को फ्रीज कर लिया। अब मंगलवार शाम पांच बजे तक सीट को स्वीकार करने के बाद छात्र 30 अगस्त तक अपनी फीस का भुगतान कर सकेंगे। फीस का भुगतान करने पर ही छात्र अपनी सीट को अपग्रेड व फ्रीज का विकल्प ले सकेंगे।
विज्ञापन


डीयू दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी के अनुसार, जिस तरह से छात्र अपनी सीट को स्वीकार कर उसे अपग्रेड व फ्रीज कर रहे हैं उससे तीसरे राउंड में छात्रों के लिए कम ही सीटें बचेंगी। अधिकतर कॉलेजों में राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, फिलॉस्फी, इतिहास, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, बीकॉम जैसे कोर्सेज में सीटें लगभग भर चुकी हैं। तीसरी सूची में पॉपुलर कॉलेजों में तो सीट मिलने की संभावना नहीं है लेकिन कुछ आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में सीट मिल सकती है। वहीं इस राउंड के लिए 42, 467 ने अपनी सीट को स्वीकार किया है और 4052 ने दाखिले पक्के किए हैं। पहले व दूसरे राउंड में अब तक 43, 149 छात्र दाखिला ले चुके हैं और 25, 432 ने अपनी सीट को फ्रीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे राउंड में मिड एंट्री का विकल्प मिलेगा
डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी ने बताया कि तीसरे राउंड में छात्रों को मिड एंट्री का विकल्प मिलेगा। हालांकि उससे पहले कितनी सीटें खाली रहेंगी इसको देखना होगा। मंगलवार को सीट स्वीकार करने और शुक्रवार तक फीस भुगतान करने के बाद ही सीट को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मिड एंट्री का लाभ ऐसे छात्रों के लिए हो कि कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) 2024 के तहत आवेदन करने में विफल रहे हैं। हालांकि यह सब कुछ सीटों पर ही निर्भर करेगा। सीट रहने पर ही यह सुविधा मिल सकेगी। वहीं तीसरे राउंड में प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम, स्पोर्ट्स व ईसीए के दाखिले भी शुरु हो जाएंगे। इसके संबंध में जल्द ही जानकारी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed