फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   today is last day of application for Nursery admission

नर्सरी दाखिला: आवेदन करने का अंतिम दिन आज, फॉर्म भरते समय रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 07 Jan 2019 05:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
today is last day of application for Nursery admission
नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के निजी स्कूलों में दिसंबर से शुरू हुई नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज (सोमवार) आखिरी दिन है। यदि आवेदन करने से चूक गए तो नर्सरी में दाखिले से भी चूक जाएंगे। ऑफलाइन या ऑनलाइन फॉर्म केवल सोमवार तक ही जमा कराया जा सकता है। ऐसे में अभिभावकों को न केवल समय का ध्यान रखना होगा बल्कि यह भी ध्यान रखना होगा कि फॉर्म भरते या जमा कराते समय किसी तरह की गलती न हो जाए। वहीं, आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है।  

विज्ञापन


नर्सरी में दाखिले के लिए भागदौड़ कर रहे अभिभावकों के लिए सोमवार को कड़ी परीक्षा होगी। दरअसल, कुछ स्कूलों में केवल तीन घंटे ही फॉर्म जमा होंगे। वहीं, स्कूलों में ऑनलाइन फॉर्म अलग-अलग समय पर जमा होंगे। पूसा रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स स्कूल की प्रिंसिपल अमिता मूला वट्टल ने बताया कि उनके यहां केवल ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। लिहाजा ऑनलाइन आवेदन सोमवार को पूरी रात किया जा सकता है। वहीं, कुछ स्कूलों में शाम पांच बजे तक तो कुछ स्कूलों में ऑफलाइन फॉर्म दोपहर 12 बजे तक ही भरने की सुविधा है।  
विज्ञापन


नर्सरी एडमिशन डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा के मुताबिक, यदि किसी कारण से अब तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं तो अंतिम दिन संभल कर आवेदन कर दें। जल्दबाजी में फॉर्म भरने की गलती ना करें। स्कूलों में आवेदन फॉर्म जमा कराने के समय का ध्यान रखें। कोशिश करें कि सुबह 11 बजे तक स्कूलों में फॉर्म जमा हो जाए। अधिकतर स्कूलों में ऑफलाइन फॉर्म सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक या फिर सुबह 9 से 12 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed