{"_id":"4aff72fcfee0713aef0cf7ada0aa87ea","slug":"today-canceled-kolkata-anand-vihar-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नहीं चलेगी आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नहीं चलेगी आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी। इससे पहले शनिवार को इसकी सीक्वेंस ट्रेन कोलकाता-आनंद विहार रद्द कर दी गई थी। इसके चलते ही अब आनंद विहार से यह ट्रेन रद्द की गई है।
यह ट्रेन कई दिनों से देरी से चल रही थी। बिगड़ा शेड्यूल सुधारने के लिए रेलवे ने सोमवार को इसका संचालन रद्द किया है।
विंटर वेकेशन के दौरान ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए जबरदस्त मारामारी है। ऐसे में कोलकाता जाने वाली यह ट्रेन रद्द हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे आनंद विहार से चलकर 4:10 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचती है। अलीगढ़ के रास्ते होते हुए तीसरे दिन सुबह कोलकाता पहुंचती है।
ट्रेन रद्द हो जाने से लोगों को यात्रा भी कैंसल करनी पड़ी। वहीं अधिकांश लोगों को विंटर वेकेशन का प्लान ही चौपट हो गया। अब उन्हें दूसरी ट्रेनों में कंफर्म सीट मिल पाना मुश्किल होगा।