फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   today bjp will take decision on forming government.

दिल्ली सरकार: आज तय होगी भाजपा की 'रणनीति'

Tue, 09 Sep 2014 12:15 AM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
today bjp will take decision on forming government.

दिल्ली में सरकार बनाने में जी जान से जुटी भाजपा के अभियान को आम आदमी पार्टी (आप) के स्टिंग से गहरा झटका लगा है। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली में सरकार गठन के सवाल पर भी विचार करेगा।

विज्ञापन


बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में दिल्ली में सरकार बनाने के संबंध में राज्य इकाई से तलब की गई रिपोर्ट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


पार्टी आलाकमान ने राज्य इकाई से सोमवार को आप के स्टिंग ऑपरेशन के संबंध में भी रिपोर्ट तलब की है। सरकार मंगलवार को दिल्ली की राजनीतिक स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष जवाब दाखिल करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक से पहले बोर्ड के सदस्य दिल्ली की स्थिति पर चर्चा करेंगे। सीईसी के तीन सदस्यों को छोड़कर सभी सदस्य बोर्ड के भी सदस्य हैं, इसलिए अलग से बोर्ड की बैठक बुलाने की घोषणा नहीं की गई है।

तो ऐसे तय होगी भाजपा की रणनीति!

today bjp will take decision on forming government.

सूत्र के मुताबिक आलाकमान ने पहले राज्य इकाई से सरकार बनाने की संभावनाओं और विकल्पों पर रिपोर्ट मांगी थी। स्टिंग के सामने आने के बाद आलाकमान ने राज्य इकाई से इस बारे में भी रिपोर्ट तलब की है।

बैठक में सरकार बनाने के संबंध में पेश किए गए सभी विकल्पों पर विचार विमर्श के बाद अंतिम निर्णय के लिए बोर्ड की एक और बैठक बुलाई जाएगी। सदस्य के मुताबिक मुख्य मंथन विधायकों की ओर से समर्थन के लिए रखी गई शर्तों पर होगा।

पार्टी ने राज्य में सरकार के गठन पर सुप्रीम कोर्ट की राय के साथ-साथ उपराज्यपाल के भावी कदम का इंतजार करने की नीयत से सीईसी की बैठक दोपहर बाद बुलाने की योजना बनाई है। सरकार को मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दिल्ली की स्थिति पर अपनी राय पेश करना है।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट सरकार की राय पर अपनी टिप्पणी देगा। पार्टी का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद ही उपराज्यपाल भाजपा को न्योता भेजने पर अंतिम फैसला करेंगे। इसलिए सारी स्थिति साफ होने के बाद ही बोर्ड की बैठक का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed