{"_id":"5dfaa5728ebc3e87e577a578","slug":"today-and-tomorrow-two-big-demonstrations-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल जाम की स्थिति देखकर ही घर से निकलें, दिल्ली में दो बड़े प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल जाम की स्थिति देखकर ही घर से निकलें, दिल्ली में दो बड़े प्रदर्शन
Thu, 19 Dec 2019 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज और कल यानी 19 और 20 दिसंबर को दिल्ली में आवागमन करने में परेशानी हो सकती है क्योंकि, राजधानी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दो बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। 19 दिसंबर की सुबह 11 बजे लालकिला से शहीद पार्क तक प्रदर्शन होगा, जिसमें विभिन्न छात्र संगठनों के अलावा सामाजिक संगठन भी हिस्सा ले सकते हैं।
अगला प्रदर्शन 20 दिसंबर को भीम आर्मी का है। 3 बजे पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च किया जाएगा। इससे पहले बीते कुछ दिन से कालिंदी कुंज से लगा हुआ क्षेत्र काफी जाम के हालात से जूझ रहा है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन दोनों ही प्रदर्शन को लेकर अगले दो दिन पुरानी दिल्ली से मध्य, पूर्वी और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के अलावा नोएडा जाने वाले रास्तों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
यह प्रदर्शन दिल्ली पुलिस के आगे भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके आगे दिल्ली की लाइफलाइन को प्रभावित होने से रोकना और प्रदर्शन भी शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न कराना सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। इन्हें लेकर पुलिस अपने स्तर पर योजनाएं बना रही है। सूत्रों का कहना है कि बुधवार शाम तक पुलिस की ओर से प्रदर्शन के लिए अंतिम मंजूरी नहीं दी गई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दे रहे न्यौता
19 और 20 दिसंबर के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों को जुड़ने के लिए न्यौता दिया जा रहा है। भीम आर्मी के चंद्रशेखर भी सोशल मीडिया पर ये जानकारी दे चुके हैं कि जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक संविधान की कॉपी हाथ में लेकर पैदल मार्च निकालने के बाद वे जंतर-मंतर पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
ये इलाके हो सकते हैं प्रभावित
अगर इन प्रदर्शन को मंजूरी मिलती है तो लालकिला से जामा मस्जिद, दरियागंज, दिल्ली गेट, आईटीओ, कश्मीरी गेट बस स्टैंड की ओर जाने वाला मार्ग, राजघाट आदि प्रभावित हो सकते हैं। 20 दिसंबर को पुरानी दिल्ली, आईटीओ के अतिरिक्त टॉलस्टाय मार्ग, केजी मार्ग, जनपथ भी प्रभावित हो सकता है।