{"_id":"63a4e69239888d0a3757a3a3","slug":"today-again-police-officers-will-hold-meeting-with-aicc-officials-regarding-route-of-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: यात्रा के रूट पर नहीं बनी सहमति, आज फिर पुलिस अधिकारी AICC के पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: यात्रा के रूट पर नहीं बनी सहमति, आज फिर पुलिस अधिकारी AICC के पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक
Fri, 23 Dec 2022 04:52 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:52 AM IST
सार
प्रदेश प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि अब रूट ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) रूट तय करेगी। अब पुलिस व कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच शुक्रवार को फिर से बैठक होगी।
विज्ञापन
हरियाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का रूट गुरुवार को भी तय नहीं हो पाया। कांग्रेस पदाधिकारियों व दिल्ली पुलिस अधिकारियों के बीच दो दौर की बैठक बेनतीजा रही। हालांकि, इस दौरान ऐसे संकेत मिले कि कांग्रेस पदाधिकारी यात्रा को आश्रम चौक से रिंग रोड होकर ले जाने पर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि अब रूट ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) रूट तय करेगी। अब पुलिस व कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच शुक्रवार को फिर से बैठक होगी। जिला पुलिस उपायुक्त स्तर के पुलिस अधिकारियों की प्रदेश प्रभारी नरेंद्र नाथ व अन्य पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे 24-अकबर रोड पर बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी, जिला डीसीपी व सुरक्षा यूनिट के पुलिस अधिकारी शामिल रहे। बैठक में पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों से यात्रा को रिंग रोड से होकर निकालने की बात कही, लेकिन बैठक में कुछ तय नहीं हो पाया। शाम पांच बजे विशेष पुलिस आयुक्त (इंटेलीजेंस) गरिमा भटनागर की देखरेख में फिर में बैठक हुई, लेकिन ये भी बेनतीजा रही। प्रदेश प्रभारी नरेंद्र नाथ ने कहा कि अब रूट के बारे में फैसला एआईसीसी करेगी। वहीं, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली में होगी एतिहासिक: अनिल कुमार
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की तरफ से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में एतिहासिक होगी। देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, सांप्रदायिकता, तानाशाही सरकार के देश विरोधी निर्णयों के खिलाफ देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा निकाली गई है। अब यह यात्रा जनसैलाब का रूप ले चुकी है। यात्रा को सभी राज्यों की जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
24 दिसंबर की सुबह 6 बजे हरियाणा से दिल्ली के बदरपुर बार्डर से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान, भारत जोड़ो यात्रा को दिल्ली में प्रवेश करने के लिए राहुल गांधी की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार को सौपेंगे। भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बार्डर से शुरु होकर लाल किला तक जाएगी। दो घंटे के विश्राम के लिए यात्रा आश्रम चौक पर रुकेगी और इसके बाद लाल किले के लिए रवाना होगी।