बच्चों को अच्छा पढ़ाने पर मिलेगा दमदार स्टडी टूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में बच्चों को अच्छा पढ़ाओ, पुरस्कार हासिल करो और हवाई जहाज में स्टडी टूर करो। तीनों नगर निगम शिक्षक दिवस पर स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने की दिशा में इस तरह की योजना लेकर आए हैं।
वे इस साल से शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों को स्टडी टूर पर ट्रेन के बजाय हवाई जहाज से भेजेंगे। शिक्षकों को विभिन्न राज्यों में शैक्षिक पद्धतियों, तकनीक, शिक्षा शास्त्र और शिक्षण के लिए भेजेगी।
नगर निगमों अपात्र होने के बावजूद शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों को हवाई जहाज सेे यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा का कहना है कि प्रतिवर्ष शिक्षकों को पुरस्कार मिलता है।
शिक्षकों को पुरस्कृत करती हैं नगर निगम
उनका एक जटिल प्रक्रिया के बाद चयन होता है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम अपने शिक्षकों को हवाई जहाज से यात्रा कराने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने तो प्रस्ताव पास भी कर दिया। इस मामले में उत्तरी दिल्ली नगर निगम पिछड़ी हुई है। इस संबंध में उसने तैयारी शुरू की है।
तीनों नगर निगम शिक्षक दिवस पर सौ शिक्षकों को पुरस्कृत करती हैं। इसके अलावा उसके एक दर्जन शिक्षकों को दिल्ली सरकार से भी पुरस्कार मिलता है और दो शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाता है।