हमारे नेताओं को डराने के मकसद से करवाई रेड, हम इससे डरने वाले नहीं: आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप नेता आतिशी से पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कैलाश गहलोत के घर छापेमारी की घटना पहली नहीं है। इससे पहले 2015 से ही आप नेताओं व मंत्रियों को डराने के मकसद से केंद्र सरकार ने छापेमारी करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत के काम से परेशान होकर प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष के इशारे पर यह रेड करवाई गई है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि आप के नेता इस तरह की कोशिशों से डरने वाले नहीं हैं। पिछली कई रेड में आप नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं निकला, इस रेड में भी कुछ नही निकलने वाला है।
आतिशी ने कहा कि कैलाश गहलोत संसदीय सचिवों जुड़े मामले में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। पूरी कानूनी कार्रवाई उन्हीं की देखरेख में हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की कोशिश है कि इस मामले में आप के 20 विधायकों को अयोग्य करवाया जाए। आतिशी का कहना है कि इसी के साथ दिल्ली सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी योजना कैलाश गहलोत का मंत्रालय ही लागू कर रहा है। बीते करीब एक साल से वह इस पर काम रहे हैं। तरह-तरह का रोड़ा अटकाने के बाद अब जब योजना लागू हो गई है तो केंद्र सरकार इससे परेशान हो उठी है।