फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To return in Delhi politics, Congress launch rock band on the streets.

दिल्ली वापसी के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतारेगी रॉक बैंड

Sat, 03 Jan 2015 09:04 AM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
To return in Delhi politics, Congress launch rock band on the streets.

दिल्ली में कांग्रेस ने जो विकास किए उसे न सिर्फ ऑटो रिक्शा बल्कि नुक्कड़ नाटक में भी उतारेंगे। पक्ष में नाज बैंड बजेगा तो होर्डिंग के जरिये भी जनता से सवाल पूछेंगे।

विज्ञापन


मेट्रो कौन लाया, फ्लाईओवर किसने बनाए, एलिवेटेड रोड से राह आसान किसने की और भी कई तरीके से जनता को कांग्रेस अपनी विकास गाथा बताएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऑटो रिक्शा चालकों की खूब बल्ले-बल्ले हो रही है।
विज्ञापन


शुरुआत आम आदमी पार्टी ने की और अब कांग्रेस ने भी ऑटो रिक्शा के पीछे चुनावी विज्ञापन शुरू कर दिया है। उसमें बिजली बिलों की तुलना, मेट्रो का निर्माण समेत कई पहलुओं पर विज्ञापन तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आप' की तर्ज पर चली कांग्रेस

To return in Delhi politics, Congress launch rock band on the streets.

कांग्रेस केचुनाव प्रचार से जुड़े एक नेता ने बताया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़े एक नुक्कड़ नाटक टीम को प्रचार के लिए फाइनल किया गया है।

इसके साथ ही एक ऐसा बैंड जो पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए बैंड बज रहा था, वह भी कांग्रेस में शामिल हो गया है।

यह बैंड पार्टी के प्रचार में जुटेगा और कोई खर्च भी नहीं लेगा।

इन दोनो प्रचार का आगामी सोमवार से कांग्रेस शुरू करने की तैयारी में है। वाट्सऐप और फेसबुक जैसे माध्यमों से प्रचार में कांग्रेस पहले ही जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed