{"_id":"21412bc012571ad006cb9ede329cdcaa","slug":"to-move-path-of-development-destruction-delhi-raj-babbar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास का रास्ता छोड़ विनाश की तरफ दिल्ली : राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास का रास्ता छोड़ विनाश की तरफ दिल्ली : राज बब्बर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Dec 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर ने दिल्ली की बदहाली के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। बब्बर ने कहा कि विकास की तरफ दौड़ने वाली दिल्ली एक साल में विनाश की तरफ चल पड़ी है। विकास को रफ्तार देने के लिए कांग्रेस को वोट दें।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने उत्तम नगर में आयोजित सभा में मुकेश शर्मा के समर्थन के लिए मिस कॉल करने वाला नंबर 7862070004 जारी करके मिस कॉल की अपील की। उन्होंने जनसभाओं में भाजपा और ‘आप’ के खिलाफ चार्जशीट जारी करके भाजपा को सांप्रदायिक तनाव वाली पार्टी करार दिया।
विज्ञापन
वहीं, अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के साथ गुप्त सांठगांठ का आरोप लगाया। मुकेश शर्मा ने जनसभा में कहा कि क्षेत्र में सड़कें टूटी हुई हैं, पेंशन बंद है। अपील की कि वो राजनीतिक अपराधीकरण वाले नेताओं को सत्ता से दूर करने के लिए निडर होकर मतदान करें।
विज्ञापन