फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to give False affidavits they was grabbed plot of reserve quota

झूठा शपथ पत्र देकर हड़प लिया रिजर्व कोटे का प्लॉट

Mon, 02 Nov 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 02 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
to give False affidavits they was grabbed plot of reserve quota

झूठा शपथ पत्र देकर धोखाधड़ी से प्लॉट हड़पने वालों की लिस्ट में आठ और नाम शामिल हो गए हैं। शहर के सेक्टर-39, 46, 47 में प्लॉट हासिल करने वाले करीब 21 लोगों के खिलाफ पिछले पांच दिनों में हुडा के संपदा अधिकारी की ओर से केस दर्ज कराया गया है। थाना सदर पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पूर्व आरटीआई में खुलासा हुआ था कि एक ही व्यक्ति ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) में रिजर्व कोटे के तहत कई प्लॉट ले रखे थे, जबकि नियमानुसार एक व्यक्ति एक ही प्लॉट ले सकता है, लेकिन हर बार झूठा शपथ पत्र देकर प्लॉट हड़पा गया।
विज्ञापन


यह मामला कोर्ट में पहुंचा तो आरोपी व्यक्ति ने कोर्ट के सामने खुलासा किया कि इस तरह से शपथ पत्र देकर प्लॉट लेने वाला वह अकेला व्यक्ति नहीं है, बल्कि और भी कई लोगों ने इसी तरह झूठे शपथ पत्र देकर रिजर्व कोटे के प्लॉट हड़पे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुड़गांव के रिजर्व कोटे के तहत दिए गए प्लाटों की जांच की गई तो सामने आया कि प्लॉट संख्या 2928, 2290, 2006, 1022, 1084, 807, 636, 690 के मालिकों के पास पहले से ही रिजर्व कोटे के प्लॉट हैं।


जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद हुडा के संपदा अधिकारी-द्वितीय तरुण पावरिया ने थुराना हिसार निवासी देवेंद्र वत्स, गोबिंद कुमार, सेक्टर 15 पंचकूला निवासी गुरप्रीत, दौलताबाद गुड़गांव निवासी ऋषिकेश, मॉडल टाउन रेवाड़ी निवासी आरकेएस सुहाग, गांव मसानी रेवाड़ी निवासी तारावती, रोहतक निवासी मनोहर लाल, कृष्णपुरा सोनीपत निवासी राजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed