फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To get a job in the bank was going to sell abducted teenager

नौकरी के लिए अगवा कर बेचने जा रहा था किशोरी

Wed, 26 Aug 2015 08:02 AM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
To get a job in the bank was going to sell abducted teenager

दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी में पुलिस ने बैंक में नौकरी पाने के लिए किशोरी को बेचने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरी को कई दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


एक कॉल के जरिये पुलिस किशोरी तक पहुंची और बाद में आरोपी को भी दबोच लिया गया। आरोपी युवक प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिना (16, बदला हुआ नाम) लीची बागान अपर बागडोगरा, दार्जिलिंग की रहने वाली है।
विज्ञापन


हिना पश्चिम बंगाल में अच्छे स्कूल में पढ़ती है। करीब एक  सप्ताह पहले वह प्रियंका व योगेंद्र कुमार के साथ दिल्ली आई। योगेंद्र प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है, जबकि प्रियंका उसकी जानकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में हिना को बंधक बनाकर रखा

To get a job in the bank was going to sell abducted teenager

यहां पर योगेंद्र ने तुगलकाबाद स्थित एक घर में हिना को बंधक बनाकर रखा। हिना को सोमवार को मौका मिल गया और उसने पुलिस को कॉल कर दी थी कि उसे बंधक बनाकर एक कमरे में रखा गया है।


जिस कमरे में वह बंद है वह वहां से उसे एक सफेद बिल्डिंग व पान की दुकान दिखाई दे रही है। पहले ये कॉल कालकाजी थाना पुलिस को गई थी। पुलिस को पता लगा कि हिना तुगलकाबाद स्थित किसी मकान में बंद है।

इसके बाद सूचना गोविंदपुरी थाना पुलिस को दी गई। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हिना को ढूंढना शुरू किया। हिना से लगातार बात करते हुए पुलिस ने उसे मुक्त करा लिया।

कई बार युवती से उसने रेप भी किया

To get a job in the bank was going to sell abducted teenager

पुलिस ने हिना की निशानदेही पर योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। हिना का आरोप है कि योगेंद्र ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। दबोचे गए आरोपी योगेंद्र का कहना है कि उसका जयपुर, राजस्थान में एक जानकार है।


वह जानकार उससे कह रहा था कि अगर वह उसकी शादी करा देगा तो वह उसकी बैंक में नौकरी लगवा देगा। उसने कहा कि वह हिना की शादी उस जानकार से करवाने जा रहा था ताकि उसे बैंक में नौकरी मिल जाए।

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में हिना के अपहरण का मामला दर्ज है, अत: दिल्ली पुलिस ने बागडोगरा थाने को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed