फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To fulfill his needs and earn quick money, a delivery boy becomes a vehicle thief

Delhi NCR News: जल्द पैसा कमाने के लिए डिलीवरी बॉय बना वाहन चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
- द्वारका जिला पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो स्कूटी बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जल्द पैसा कमाने के लिए डिलीवरी बॉय से वाहन चोर बने युवक को द्वारका जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान प्रवेश के रूप में हुई है। उसके पास से दो स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर अन्य वाहनों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।


जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि वाहन चोरी निरोधक शाखा लगातार वाहन चोरों पर निगरानी रखती है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करती है। फुटेज में दिख रहे बदमाशों की मुखबिरों से पहचान करने के बाद उनकी धर पकड़ करते हैं। 20 अगस्त को वाहन चोरी निरोधक शाखा नजफगढ़ की टीम फिरनी रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को बिना हेलमेट पहने स्कूटी चलाते देखा। पुलिस देखते ही युवक ने स्कूटी घुमाकर भागने की कोशिश की। जांच में पता चला कि प्रवेश ने मोहन गार्डन इलाके से स्कूटी चुराई थी। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह उत्तम नगर में डिलीवरी बॉय का काम करता था। आमदनी कम होने पर वह वाहन चोरी करने लगा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक और स्कूटी बरामद कर ली। जिसे उसने तिलक नगर इलाके से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed