फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to fight with corona noida ready for janta curfew

कोरोना से जंगः जनता कर्फ्यू के लिए नोएडा प्रतिबध, लोगों ने की खास तैयारी

Sat, 21 Mar 2020 09:40 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Mar 2020 09:40 PM IST
सार

- परिवहन व्यवस्था रहेगी ठप, पेट्रोल पंप और बाजार भी रहेंगे बंद
- पीएम की अपील के बाद कोरोना से बचाव को प्रतिबद्ध हुए लोग 

विज्ञापन
to fight with corona noida ready for janta curfew
मास्क लगाए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से जंग के लिए नोएडा प्रतिबद्ध दिखाई दे रहा है। वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। लोगों ने शनिवार को ही जरूरी सामान की खरीदारी कर ली है। वहीं, मेडिकल स्टोर से मास्क और सैनिटाइजर आदि की खरीदारी की गई है। 

विज्ञापन


प्रशासन भी जनता कर्फ्यू के लिए तैयार है और लगातार निर्देश जारी कर रहा है। बाजार, पेट्रोल पंप, मेट्रो, बस, रेल सेवा और मंदिर आदि के बंद रहने के कारण पूरी आशंका है कि सड़क से सेक्टर और सोसाइटियों तक सन्नाटा पसरा रहेगा। केवल पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी और मीडियाकर्मी ही जनता कर्फ्यू के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में दिखाई देंगे। खास बात यह कि जनता कर्फ्यू की घोषणा रविवार को है। लेकिन, शनिवार को भी शहर में काफी कम संख्या में लोग दिखाई दिए। 
विज्ञापन


‘संकट की घड़ी है..मंदिर 16 दिन बंद रहेगा’
परेशानी आने पर लोग मंदिर जाकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं लेकिन कोरोना के संकट ने मंदिर के द्वार भी बंद करने के लिए विवश कर दिया है। नवादा स्थित मंदिर के पुजारी ने 21 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक मंदिर बंद होने की सूचना श्रद्धालुओं के लिए बोर्ड पर लिख दी है। पुजारी का कहना है कि मंदिर में लोगों की भीड़ रहती है। कोरोना को लेकर एहतियात बरतनी आवश्यक है। इसके चलते उन्होंने मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले क्षेत्र के अन्य कई मंदिर भी बंद हो चुके हैं। वहीं, व्यावसायिक बेल्ट स्थित बैंकों के बाहर भी ऑनलाइन बैंकिंग के लिए जागरूक करते हुए पंफ्लेट शनिवार को लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक बोले नहीं चलाएंगे ऑटो
नोएडा में बड़ी संख्या में ऑटो दौड़ते हैं। शनिवार को ऑटो चालकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रविवार को जनता कर्फ्यू की घोषणा की गई है। वह भी कोरोना से बचाव के लिए इसका समर्थन करेंगे और काम करने के बजाय घर पर रहेंगे। ऑटो चालक ने बताया कि शनिवार को भी शहर में सवारियों का अभाव है। लोग कोरोना के डर से ऑटो में सवारी करने से कतरा रहे हैं। 

सरकार के निर्देशों का असर नहीं 
सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि मास्क की कीमत दस रुपये और 200 एमएल सैनिटाइजर की कीमत 100 रुपये से अधिक नहीं होगी। लेकिन, शनिवार तक क्षेत्र के मेडिकल स्टोर पर सरकार के निर्देश नहीं पहुंचे थे। शनिवार को भी शहर के मेडिकल स्टोर पर दस रुपये वाला मास्क 20 रुपये और 100 एमएल का सैनिटाइजर 170 रुपये में बिक्री किया जा रहा था। संचालक का कहना था कि उनके पास महंगा खरीदा हुआ स्टॉक है। इसी हिसाब से बिक्री कर रहे हैं। 


सोशल मीडिया पर भी फैली जागरूकता 
जनता कर्फ्यू सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से ट्रेंड कर रहा है। लोग न केवल जनता कर्फ्यू बल्कि कोरोना से बचाव को लेकर अलग-अलग ढंग से जागरूक कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग अभी भी मजाकिया संदेश वायरल कर रहे हैं। लेकिन अधिकांश कोरोना के खतरे को देखते हुए गंभीर हैं। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री की घोषणाओं पर विपक्षी दल व उनसे जुड़े लोग विरोध करते नजर आते थे, लेकिन कोरोना के खतरे के चलते वह भी जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed