फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to call CM Kejriwal sent writing a letter with blood

खून से खत लिख कर सीएम केजरीवाल को भेजा बुलावा

Fri, 10 Apr 2015 12:39 AM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
to call CM Kejriwal sent writing a letter with blood

नए सत्र की शुरुआत में अतिथि शिक्षकों को हटाने की आशंका को देखते हुए अतिथि शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने की बाट जोह रहे अतिथि शिक्षकों ने खून से पत्र लिख कर मुख्यमंत्री को बुलावा भेजने के साथ क्रमिक अनशन की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की जाएगी। ऑल गेस्ट टीचर एसोसिएशन के बैनर तले सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक बीते चार दिनों से दिल्ली सचिवालय के पास डेरा डाले हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उन्हें वहां से हटाकर किसान घाट की तरफ भेज दिया गया। संघ के अध्यक्ष प्रवीण तोबड़िया ने बताया कि समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं होते देख अब शिक्षकों ने खून से ही अपना संदेश पहुंचाने का रास्ता चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लिख भेजी केजरीवाल को समस्याएं

to call CM Kejriwal sent writing a letter with blood

बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने अपने खून से कागज पर लिखा कि उनकी समस्याओं के लिए केजरीवाल जी बाहर आओ। राहत के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मुलाकात ही नहीं कर रहे हैं।


इसके लिए कुछ शिक्षकों ने धरना स्थल पर क्रमिक अनशन की शुरुआत भी कर दी। मुख्यमंत्री नहीं मिले तो अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा। दरअसल, उनकी मांग है कि स्कूलों में उनके पदों को रिक्त न दिखाया जाए।

उनके नियमितीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। प्रक्रिया पूरे होने तक नवीनीकरण किया जाता रहे तथा किसी भी अतिथि अध्यापक को अपदस्थ ना किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed