फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to BJP move, waiting Shaukeen.

शौकीन के भाजपा प्रेम पर लगा ब्रेक

Fri, 12 Dec 2014 08:12 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
to BJP move, waiting Shaukeen.

नई दिल्ली मुंडका विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय पूर्व विधायक रामवीर शौकीन और उनकी पार्षद पत्नी रीटा शौकीन का भाजपा में शामिल होने का मामला टलता दिख रहा है। दरअसल, इस मामले में पार्टी में विरोध के सुर उठने लगे हैं। पार्टी को यह डर सता रहा है कि भाजपा के जाट नेता और कार्यकर्ता नाराज न हो जाएं।

विज्ञापन


वहीं, यह भी डर है कि अगर शौकीन को शामिल कर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो पार्टी में शामिल होने वाले कई अन्य भी दावेदारी पेश करने लगेंगे। ऐसे में चुनाव के पहले विरोध झेलना भाजपा को नुकसानदेह साबित हो सकता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर बाद शौकीन और उनकी पत्नी को भाजपा में शामिल करने का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन सैकड़ों समर्थकों के साथ शौकीन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बुलावे का इंतजार ही करते रह गए और उनका बुलावा नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में शामिल करने के लिए पार्टी ने आननफानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी ऐलान कर चुकी थी। जिसमें प्रदेश प्रभारी प्रभात झा को भी आना था, लेकिन कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया।

प्रदेश भाजपा से नाराज है शौकीन

to BJP move, waiting Shaukeen.

प्रदेश भाजपा की इस बेरुखी से रामवीर शौकीन नाराज हैं, बकौल शौकीन एक बार फिर वे निर्दलीय भाग्य आजमाने का मन बना रहे हैं। शौकीन ने बताया कि बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष सतीश उपाध्याय से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद फोन करने पर उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को पार्टी में शामिल होने के लिए आपको बुलाया जाएगा, दो घंटे बाद फोन कीजिए।

दो घंटे बाद फोन करने पर कहा गया कि आप फोन न करें, आपको फोन करके बताया जाएगा। लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:45 बजे उपाध्याय ने फोन कर कहा कि आप कार्यक्रम में आए नहीं। रामवीर ने बताया कि इतने कम समय में पार्टी कार्यालय पहुंचना मुश्किल था।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि शौकीन के भाजपा में आने से पूर्व मेयर मास्टर आजाद सिंह की मुंडका से टिकट पर दावेदारी कमजोर पड़ सकती है। जाट कार्यकर्ता इससे नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। शौकीन पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आजाद सिंह को 7134 मतों के अंतर से पराजित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed