{"_id":"5fbfac6a8ebc3e9bc8195223","slug":"to-ban-betting-websites-pil-filed-in-delhi-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए की वेबसाइटों पर प्रतिबंध को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए की वेबसाइटों पर प्रतिबंध को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर
Thu, 26 Nov 2020 06:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Nov 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय
- फोटो : ANI
दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वह जुआ, सट्टेबाजी और बाजी लगाने से जुड़ी वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने के लिये कदम उठाए।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि विभिन्न राज्यों द्वारा ऐसी गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिये कई कानून बनाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में वेबसाइट जुआ, सट्टेबाजी और दांव लगाने के खेल की सुविधा देती हैं और भारत में उनतक पहुंच सहज है।
विज्ञापन
वित्तीय परामर्श सेवा उपलब्ध कराने वाले अविनाश मेहरोत्रा की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है, ये सभी गतिविधियां यद्यपि कानून द्वारा निषिद्ध हैं लेकिन कानूनों को प्रभावी तरह से लागू नहीं किये जाने की वजह से बदस्तूर जारी हैं।
विज्ञापन
याचिका में यह भी दावा किया गया कि भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी प्रणाली अनियमित है और यह हवाला संचालन, धनशोधन को अंजाम देने के लिये उपयुक्त जगह है।