फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To avenge the slap four people murdered a minor in delhi

दिल्ली में खौफनाक वारदात: थप्पड़ का बदला लेने के लिए कर दिया नाबालिग का कत्ल, चार ने घेर किया चाकू से हमला

Thu, 30 Nov 2023 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 09:38 PM IST
सार

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भूपेंद्र उर्फ बुची (22), वरुण (18), तुषार (18) और विनय (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो चाकू व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
To avenge the slap four people murdered a minor in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में दीपावली वाले दिन मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो युवकों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त पीयूष (17) के रूप में हुई है। दरअसल पीयूष ने दीपावली वाले दिन भूपेंद्र उर्फ बुची व वरुण नामक युवक को थप्पड़ माकर दिया था। उसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भूपेंद्र उर्फ बुची (22), वरुण (18), तुषार (18) और विनय (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो चाकू व अन्य सामान बरामद किया है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीयूष अपनी मां व बहनों के साथ देवली इलाके में रहता था। इसकी मां छोटा-मोटा काम कर परिवार का गुजारा कर रही है। वहीं पीयूष ने 11वीं कक्षा पास करने के बाद दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। पहले पीयूष का परिवार मदनगीर इलाके में ही रहता था। उसके सारे दोस्त यहीं पर हैं। वह अक्सर दोस्तों से मिलने आता रहता था।

विज्ञापन

बुधवार को भी वह एरिया में आया हुआ था। इस बीच रात करीब पौने आठ बजे आरोपियों ने लाल बिल्डिंग स्कूल दक्षिणपुरी के पास पीयूष को घेर लिया। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पीयूष एक चिकन के ढाबे में घुस गया। आरोपियों ने अंदर घुसकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बाद में सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। 8.00 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इससे पूर्व ही पीसीआर ने घायल को एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया। बुरी तरह पिटाई करने के अलावा पीयूष के शरीर पर चाकू के छह घाव थे। जहां इलाके के दौरान पीयूष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।

इनसे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद से पीयूष के परिजनों का रो-रोकर बुरा है। वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था। स्थानीय लोग भी काफी डरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed