Delhi: मां की मौत का बदला लेने के लिए नाबालिग ने कर दी मोमोज वाले की हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर मारे चाकू
पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि वह और उसकी मां कपिल की मोमोज की दुकान पर काम करते थे। पिछले माह करंट लगने से उसकी मां की मौत हो गई थी। उसे लगता था कि मां की मौत के लिए कपिल जिम्मेदार है, इसीलिए उससे बदला लेने के लिए उसने कपिल की हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक नाबालिग ने अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए मोमोज की दुकान चलाने वाले युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कपिल (35) के रूप में हुई है। विकास मार्ग पर 15 साल के नाबालिग ने दौड़ा-दौड़ाकर कपिल को चाकू से गोद डाला। कपिल बचने के लिए इधर-उधर भागने लगा।
कपिल के अचेत होने पर नाबालिग मौके से फरार हो गया। पुलिस की मदद से राहगीर कपिल को लेकर हेडगेवार अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद 15 साल के नाबालिग आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि वह और उसकी मां कपिल की मोमोज की दुकान पर काम करते थे। पिछले माह करंट लगने से उसकी मां की मौत हो गई थी। उसे लगता था कि मां की मौत के लिए कपिल जिम्मेदार है, इसीलिए उससे बदला लेने के लिए उसने कपिल की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कपिल परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। कुछ समय पूर्व कपिल की पत्नी उसे छोड़कर नेपाल चली गई थी। कपिल एरिया में मोमोज की दुकान चलाता था। इसकी दुकान पर नाबालिग और उसकी मां काम करते थे।
सोमवार रात के समय कपिल स्कूटी से किसी काम से प्रीत विहार गया था। वहां से वापस लौटते समय अचानक नाबालिग ने उसे रोक लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता। नाबालिग ने चाकू से उस पर वार करना शुरू कर दिया। कपिल जान बचाने को इधर-उधर भागा। नाबालिग ने दौड़ा-दौड़ाकर उसको चाकू मारा।