{"_id":"68750de83509c19b880fe39e","slug":"tmc-leaders-sit-on-dharna-against-power-cuts-in-delhi-s-jai-hind-camp-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के जय हिंद कैंप में बिजली कटौती: धरने पर बैठे टीएमसी नेता, बोले- बांग्लादेशी कहकर किया जा रहा भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के जय हिंद कैंप में बिजली कटौती: धरने पर बैठे टीएमसी नेता, बोले- बांग्लादेशी कहकर किया जा रहा भेदभाव
Mon, 14 Jul 2025 07:33 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Jul 2025 07:33 PM IST
सार
दिल्ली के जय हिंद कैंप में बिजली कटौती के खिलाफ टीएमसी नेता 24 घंटे के धरने पर बैठे। बंगाली भाषी निवासियों ने भेदभाव का शिकार होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठीं राज्यसभा सांसद सागरिका घोष व अन्य
- फोटो : @sagarikaghose
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता सोमवार को जय हिंद कैंप में धरने पर बैठ गए। हाल ही में बंगाली भाषी बहुल इस बस्ती की बिजली काट दी गई थी।
विज्ञापन
आठ जुलाई को अदालत के आदेश के अनुसार, दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ आए अधिकारियों ने कैंप की बिजली काट दी। यह अनौपचारिक बस्ती पॉश वसंत कुंज और शहरी गांव मसूदपुर के बीच स्थित है। यहां रहने वाले लगभग 5,000 निवासियों में से अधिकांश का दावा है कि वे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
टीएमसी के अनुसार, राज्यसभा सांसद सागरिका घोष, सुखेंदु शेखर रॉय, डोला सेन और साकेत गोखले स्थानीय लोगों के साथ सोमवार दोपहर 3 बजे से शुरू हुए 24 घंटे के धरने पर बैठे हैं। राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने कहा कि लोगों ने बताया, 'बिजली, पानी नहीं है। आज हम यहां धरना देने आए हैं। घोष ने स्थानीय लोगों को बंगाली भाषा में संबोधित करते हुए कहा, 'आप अकेले नहीं हैं, हम आपके साथ हैं।'
विज्ञापन
घोष ने आरोप लगाया कि बंगाली भाषी लोगों को 'बांग्लादेशी' कहकर भेदभाव किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का दावा है कि पुलिस सत्यापन में कोई अनियमितता नहीं मिली। इलाके में एक भी 'बांग्लादेशी या रोहिंग्या' नहीं मिला फिर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। टीएमसी नेताओं ने रविवार को भी बस्ती का दौरा कर ममता बनर्जी की ओर से मदद का आश्वासन दिया था।