फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tis Hazari violence crime branch SIT will investigate Special CP will monitor

तीस हजारी बवालः अपराध शाखा की एसआईटी को सौंपी जांच, स्पेशल सीपी करेंगे निगरानी

Sun, 03 Nov 2019 04:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
Tis Hazari violence crime branch SIT will investigate Special CP will monitor
दिल्ली पुलिस और वकीलों में झड़प - फोटो : Amar Ujala

तीस हजारी कोर्ट में हुए बवाल की जांच स्पेशल सीपी की निगरानी में अपराध शाखा की एसआईटी करेगी। देर रात जारी बयान में दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, खुद स्पेशल सीपी पूरे घटनाक्रम की जांच करेंगे। 

विज्ञापन


पुलिस ने वकीलों और पुलिस की ओर से मिली शिकायत के बाद क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। बवाल के दौरान एक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और दो एसएचओ समेत कुल 20 पुलिसकर्मियों को चोटें लगी हैं। 8 वकील भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि वकीलों ने लॉकअप तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने कैदियों की सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए हवा में गोली चलाई, जो वकील को जा लगी। यह गोली वकील को कैसे लगी, इसकी जांच सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) की टीम करेगी। पुलिस ने लॉकअप के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तीसरी बटालियन के संतरी ने वकील से कार को कहीं और पार्क करने के लिए कहा था। विवाद के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे तो वकीलों ने इकट्ठा होकर उनसे भी बदसलूकी की। इसके बाद ही हवा में गोली चलाई गई। 


बवाल के दौरान 12 निजी बाइक, पुलिस की एक क्यूआरटी जिप्सी और 8 जेल वैन को वकीलों ने क्षति पहुंचाई। कैदियों को ह्यूमन चेन बनाकर सुरक्षा दी गई। इसके बाद सभी कैदियों को तिहाड़ जेल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed