फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tillu Tajpuriya Murder CCTV footage of gangstermurder surfaced

Tillu Tajpuriya: गैंगस्टर टिल्लू की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, ताबड़तोड़ हमले से दहल उठा था पूरा बैरक

Thu, 04 May 2023 07:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 May 2023 07:17 PM IST
सार

जेल के अंदर टिल्लू ताजपुरिया को किस तरह से मौत के घाट उतारा गया था, सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है। 

विज्ञापन
Tillu Tajpuriya Murder CCTV footage of gangstermurder surfaced
गैंगस्टर टिल्लू की हत्या का CCTV - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अति सुरक्षित माने जाने वाली तिहाड़ जेल में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड का दिल-दहला देने वाला एक सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार को सामने आया। करीब 2.49 मिनट के वीडियो में चारों आरोपी योगेश उर्फ टुंडा, दीपक उर्फ तीतर, राजेश और रियाज खान टिल्लू को बेरहमी से मारते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

 


 

वीडियो में तीन आरोपी टिल्लू को सुए नुमा हथियार से मारते दिख रहे हैं, जबकि चौथा आरोपी बाकी कैदियों को रोकते हुए दिखता है। करीब पौने तीन मिनट के वीडियो के दौरान जेल का एक भी सुरक्षाकर्मी वहां दिखाई नहीं दिया। कुछ कैदियों ने इनको समझाकर रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन इन्होंने किसी की नहीं सुनी।आरोपी टिल्लू के अचेत होने के बाद भी उस पर हमला करते रहे। जब आरोपियों को यह सुनिश्चित हो गया कि टिल्लू अब मर चुका है तब ही उनहोंने उस पर हमला करना बंद किया। आरोपियों ने महज डेढ़ मिनट में टिल्लू पर सुए के 92 से अधिक वार किए। वीडियो टिल्लू खुद को बचाते हुए दिख रहा है। सूत्रों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज सुबह 6.10 मिनट की है। फुटेज में दिख रहा है कि अचानक हाई सिक्योरिटी सेल की पहली मंजिल से बेडशीट के सहारे एक-एक कर चारों बदमाश योगेश, दीपक, राजेश और रियाज उतरे। उस समय टिल्लू अपनी सेल से बाहर निकल चुका था। उसने इनको आते हुए देखा तो वह भागकर अपनी सेल में घुस गया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वह अपनी सेल का दरवाजा बंद कर पाता, इन बदमाशों ने जबरन उसकी सेल का दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद जबरन उसे घसीटकर हाई सिक्योरिटी सेल के मेन कॉरिडोर में ले आए। यहां आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाकी कैदी बाहर निकले और टिल्लू को बचाने का प्रयास किया, लेकिन चौथे आरोपी ने उनको रोक दिया।

 

विज्ञापन

रोहित नामक एक आरोपी ने थोड़ा हिम्मत दिखाकर आरोपियों के नजदीक जाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी तीन-चार वार कर दिए। इसके बाद रोहित और हिम्मत नहीं जुटा पाया। बाकी कैदियों ने भी दूर ही रहने में अपनी भलाई समझी। सीसीटीवी फुटेज में कॉरिडोर में खून ही खून बिखरा हुआ दिख रहा है। करीब डेढ़ मिनट के हमले के बाद बाकी कैदियों ने शायद उनसे कहा कि यह अब मर चुका है तो ही उन्होंने हमला करना बंद किया। फुटेज में आरोपी हत्याकांड के बाद बिल्कुल भी डरते हुए नहीं दिखते हैं। खुद हमला कर रहे तीनों आरोपी टिल्लू के खून से लहू-लुहान हुए दिख रहे हैं। हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed