{"_id":"69c6a4b623cb6970db0705e1","slug":"tillu-gang-shooter-who-fled-bihar-after-murder-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129758-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गैंगवार में हत्या कर बिहार भागा टिल्लू गैंग का शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गैंगवार में हत्या कर बिहार भागा टिल्लू गैंग का शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
-बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से शूटर को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया के एक शूटर को बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। उस पर बवाना के हरेवली गांव में गैंगवार में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या का आरोपी है। आरोपी की पहचान दरियापुर निवासी आकाश उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। बेगूसराय में वह पहचान छिपाकर रह रहा था।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 19 मार्च की शाम बवाना में बाइक सवार तीन बदमाशों ने परचून की दुकान चलाने वाले रवि भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला दर्ज कर जांच कर रही पुलिस को चला कि रवि कुछ दिन पहले जेल से बाहर निकला था। वह गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था। इसके बाद गैंगवार की आशंका को देखते हुए पुलिस ने टिल्लू गैंग पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 650 सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल एक बदमाश आकाश की पहचान की। तकनीकी जांच से पता चला कि वह बिहार की ओर गया है।