{"_id":"6673b4e4eb4e218ab3072f71","slug":"tillu-gang-criminal-arrested-after-encounter-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मुठभेड़ के बाद टिल्लू गैंग का बदमाश गिरफ्तार, पैरोल पर निकलने के बाद से था फरार; इस दौरान की दो हत्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मुठभेड़ के बाद टिल्लू गैंग का बदमाश गिरफ्तार, पैरोल पर निकलने के बाद से था फरार; इस दौरान की दो हत्याएं
Thu, 20 Jun 2024 10:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:19 AM IST
सार
दिल्ली के रोहिणी जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाश सुमित उर्फ झुमका को गिरफ्तार किया है। रोहतक हरियाणा का रहने वाला गिरफ्तार बदमाश जेल से पैरोल पर निकलने के बाद से फरार था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के रोहिणी जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाश सुमित उर्फ झुमका को गिरफ्तार किया है। रोहतक हरियाणा का रहने वाला गिरफ्तार बदमाश जेल से पैरोल पर निकलने के बाद से फरार था। इस दौरान उसने कंझावला और अलीपुर में दो लोगों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अलीपुर इलाके में 22 अप्रैल की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने टेंपो चलाने वाले नरेंद्र मलिक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उसकी हत्या कर दी। गोलीबारी में उसके साथ काम करने वाले तरुण यादव के पैर में तीन गोलियां लगीं थीं। नरेंद्र अलीपुर थाने का घोषित बदमाश था और गोगी गैंग से जुड़ा था। मामले की जांच के बाद रोहिणी पुलिस ने टीलू गैंग के दो शार्प शूटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान गांव लाठ, सोनीपत हरियाणा निवासी विशाल, गांव बौंदकलां चरखी दादरी हरियाणा निवासी भरत कुमार और अलीपुर निवासी हैप्पी के रूप में हुई है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि अपने चार साथियों सुमित उर्फ झुमका, सागर, नीरज और भरत के साथ मिलकर नरेंद्र और तरुण यादव पर गोलियां चलाईं। उसके बाद से पुलिस सुमित उर्फ झुमका की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन