फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tilak on forehead to save life during delhi violence

दिल्ली में बवालः स्कूटी पर ले गया पिता को अस्पताल, जान बचाने के लिए अपनाए कई तरीके

Thu, 27 Feb 2020 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
Tilak on forehead to save life during delhi violence
caa protest Delhi - फोटो : अमर उजाला

मैं अपने पिता को स्कूटी पर अस्पताल लेकर गया और जान बचाने के लिए धार्मिक प्रतीकों का सहारा लिया। यह आपबीती उत्तरी घोंडा निवासी एक व्यक्ति ने बयान की। उसके पिता को दंगाइयों ने गोली मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन




वह बुधवार को अपने पिता का शव लेने के लिए जीटीबी अस्पताल में इंतजार करता रहा। उसने बताया कि पिता का शव मिलने के बाद वह उसे लेकर मुजफ्फरनगर जाएगा जहां उनको अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा।  
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके पिता अपना गैरेज चलाते थे। वह मंगलवार को दोनों समुदाय के लोगों को समझा बुझा रहे थे कि आपस में हिंसा न करें। इस दौरान वह दरवाजे के पास खड़े थे, तभी उनकी पीठ में गोली लगी। इसके बाद वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा में अपने पिता को खो चुके व्यक्ति ने बताया कि उसने गोलीबारी के बाद पुलिस तथा एंबुलेंस को फोन किया लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद वह पुलिस के पास गया लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की।

इसके बाद उसने पिता को जीटीबी अस्पताल ले जाने के लिए अपने मित्र से स्कूटी मांगी। गली में उपद्रवी दंगा कर रहे थे तो उसने दंगा करने वाले संप्रदाय के धार्मिक चिन्हों का उपयोग किया  ताकि वह दोनों दंगाइयों से बच सकें और पिता को अस्पताल पहुंचा सके। पिता का बहुत खून बह गया था जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उसके दोस्त ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। 


उसने कहा कि पहले दोनों समुदायों के लोग शांति से रहते थे लेकिन नेताओं के भाषणों ने लोगों को भड़काया और उसके बाद ही दंगे हुए। लोग धर्म के नाम पर बांट रहे हैं। मेरा जन्म इस धरती पर हुआ है और मैं यहीं मेरी मौत होगी। यह धरती मेरी मातृभूमि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed