{"_id":"5adf4c8b4f1c1b3c0a8b648c","slug":"tihar-sentence-review-board-meeting-postponed-manu-sharma-s-sentence-was-to-be-considered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ की सजा समीक्षा बोर्ड की बैठक हुई स्थगित, मनू शर्मा की सजा पर भी होना था विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ की सजा समीक्षा बोर्ड की बैठक हुई स्थगित, मनू शर्मा की सजा पर भी होना था विचार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल में मंगलवार को होने वाली सेंटेंस रिव्यू बोर्ड (सजा अवलोकन बोर्ड) की बैठक आगे के लिए टल गई है। मंगलवार को कुछ कैदियों की सजा का अवलोकन करने के लिए यह बैठक होनी थी, इन कैदियों में जेस्सिका लाल मर्डर के दोषी मनू शर्मा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सेंटेंस रिव्यू बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि यह बैठक दिल्ली गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन द्वारा स्वीकृति न मिलने के चलते स्थगित हुई है। जबकि वहीं दिल्ली सरकार के प्रवक्ता ने तिहाड़ में मनू शर्र्मा की सजा के संबंध में कोई भी बैठक सुनिश्चित न होने की जानकारी दी है, क्योंकि मंत्री ने ऐसी किसी बैठक को स्वीकृति नहीं दी है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल के अधिकारी के मुताबिक सेंटेंस रिव्यू बोर्ड में एक संवैधानिक संस्थ है जिसमें एक जज, दिल्ली गृह मंत्री, कानून सचिव और गृह सचिव समेत अन्य सदस्य शामिल होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा बोर्ड मनू शर्मा को रिलीज करके के संबंध में पिछले महीने विचार करने वाला था, चूकिं जेस्सिका लाल की बहन सबरिना लाल ने तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा था कि उसे मनू शर्मा के रिलीज किए जाने पर कोर्ई आपत्ति नहीं है।