फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar prisoners run garbage tipping rickshaw because of fear

डर से चलाना पड़ता है इन कैदियों को रिक्शा

Mon, 02 Mar 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Mar 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
Tihar prisoners run garbage tipping rickshaw because of fear

तिहाड़ जेल में नए कैदियों से बीएमडब्ल्यू को चलवाया जाता है। इसे कोई भी कैदी चलाना नहीं चाहता लेकिन सजा और जेल कर्मियों के डर से इसे चलाना पड़ता है। इसमें सवारी नहीं बैठती बल्कि इसमें जेल का कचरा ढोया जाता है। दरअसल जेल में कचरा ढोने वाले रिक्शा-ठेला को जेल कर्मियों और कैदियों की ओर से ‘बीएमडब्ल्यू’ नाम दिया गया है।

विज्ञापन


जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल में डायनिंग हॉल और किचन के पास जमा कचरे को मुख्य द्वार तक लाने के लिए रिक्शा-ठेले का इस्तेमाल किया जाता है। इसी रिक्शे को बीएमडब्ल्यू का नाम दिया गया है। इसको लेकर जेल के उस वार्ड में ज्यादा चर्चा शुरू हो जाती है जिसमें कोई नया कैदी आता है। उस कैदी को यह कोड तब समझ आता है जब सुबह उसे कचरे से भरा रिक्शा चलाने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन


जेल सूत्रों के मुताबिक कचरे को जेल से बाहर ले जाने के लिए जो ट्रक आता है वह जेल के मुख्य द्वार तक ही आता है। मुख्य द्वार तक कचरे को रिक्शा या ठेला से लाया जाता है। जो कैदी इसे चलाने से मना करते हैं उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। तिहाड़ में इसी तर्ज पर कई कामों को कोड वर्ड दिया गया है। हालांकि तिहाड़ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) मुकेश प्रसाद ने ऐसी किसी जानकारी से मना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed