फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar jail prisoner molestation of female doctor

तिहाड़ जेल में कैदी ने की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़

Sat, 03 Oct 2015 08:07 AM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
Tihar jail prisoner molestation of female doctor

तिहाड़ जेल में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। हत्या के मामले में बंद एक कैदी ने डॉक्टर के साथ उस समय छेड़छाड़ की, जब वह ओपीडी में आने वाले मरीजों को देखने पहुंची थी।

विज्ञापन


हिला डॉक्टर की शिकायत पर हरि नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे महिला डॉक्टर जेल नंबर तीन में बने अस्पताल में जा रही थी।
विज्ञापन


तभी ओपीडी के पास कॉरीडोर में खड़े एक कैदी ने उसे अचानक दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा।

काफी विरोध पर भी कैदी ने उसे नहीं छोड़ा

Tihar jail prisoner molestation of female doctor

महिला डॉक्टर ने खुद को बचाने के लिए काफी विरोध किया लेकिन कैदी ने उसे नहीं छोड़ा। महिला डॉक्टर के शोर मचाने पर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला डॉक्टर को कैदी के चंगुल से छुड़ाया।


आरोपी कैदी की पहचान गुरमीत के रूप में हुई। गुरमीत पर शकरपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज है और यह उम्र कैद की सजा काट रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि गुरमीत को मिर्गी का दौरा पड़ता है, जिसका इलाज चल रहा है।

घटना के समय उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed