फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar jail officials allow Punjab CM bhagwant mann to meet Kejriwal as normal visitor in mulakat jangla

Delhi: केजरीवाल से मिल सकेंगे भगवंत मान, तिहाड़ जेल प्रशासन ने दी मुलाकात जंगला के तहत मिलने की इजाजत

Thu, 04 Apr 2024 05:57 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Apr 2024 05:57 PM IST
सार

तिहाड़ जेल को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिख मिलने की अनुमति मांगी थी। इस पर जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात जंगला के तहत सामान्य मुलाकात की अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन
Tihar jail officials allow Punjab CM bhagwant mann to meet Kejriwal as normal visitor in mulakat jangla
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तिहा़ड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत दे दी है। इससे पहले तिहाड़ जेल को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिख मिलने की अनुमति मांगी थी। इस पर जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात जंगला के तहत सामान्य मुलाकात की अनुमति दे दी है। बता दें कि केजरीवाल कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में हिरासत में रखे गए हैं। 

विज्ञापन

क्या होता है मुलाकात जंगला
जेल प्रशासन ने पंजाब सीएम को मुलाकात की अनुमति देते हुए कहा कि वह एक सामान्य मुलाकाती की तरह केजरीवाल से मिल सकते हैं। इसमें उन्हें जिस नियम के तहत मिलने की अनुमित दी गई है इसे 'मुलाकात जंगला' बताया गया है। इसमें एक लोहे की जाली है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को आगंतुक से अलग करती है। एक आगंतुक और एक कैदी जाली के अलग-अलग किनारों पर बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मान कार्यालय ने लिखा था पत्र
पंजाब सीएमओ ने तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिख केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था, साथ ही जेल परिसर में उनकी मुलाकात के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा था। इस पर तिहाड़ महानिदेशक संजय बैनीवाल ने कहा है कि जल्द ही पंजाब सीएमओ को इसका जवाब भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन

केजरीवाल ने दिए हैं ये पांच नाम
दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक अप्रैल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। तब उन्हें जेल में मिलने वालों के पांच नाम दिए हैं, जिनमें उनकी पत्नी, दो बच्चे, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक शामिल हैं।

मुलाकातियों में मान का नाम जोड़ना होगा
जेल अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल को आगंतुकों की सूची में भगवंत मान का एक और नाम जोड़ना होगा। जेल मैनुअल के मुताबिक एक कैदी 10 मुलाकातियों के नाम बता सकता है, उनमें से तीन एक साथ तीन लोग सप्ताह में दो बार मिल सकते हैं।

रोजाना पांच मिनट फोन पर बात करने की है इजाजत
जेल सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल को हफ्ते में दो बार वीडियो कॉल और रोजाना पांच मिनट तक फोन से बात करने की इजाजत दी गई है। जेल प्रशासन कॉल रिकॉर्ड करेगा। जेल अधिकारियों का कहना है कि सीएम होने के बावजूद उन्हें सभी नियमों का पालन करना होगा। उन्हें कोई भी विशेष सुविधा अलग से नहीं दी जाएगी। केजरीवाल का रक्तचाप नियंत्रण में है जबकि शुगर में उतार-चढ़ाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed